ओलावृष्टि से नुकसान का अभी तक सर्वे न होने पर प्रदर्शन
167 Views
- शासन ने दिया है नुकसान के सर्वे का आदेश
- मेरठ जिले में शुरू ही नहीं हो पाया सर्वे
- जिले में फसल कटना हो चुकी हैं शुरू
- कलेक्ट्रेट पर किसान संघ का प्रदर्शन
ओलावृष्टि से फसल को हुए नुकसान का अभी तक मेरठ जिले में सर्वे का काम भी शुरू नहीं हो पाया है। वह भी तब जबकि फसल काटना शुरू हो चुकी है। भारतीय किसान संघ ने आज मेरठ कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते हुए यह सवाल किया कि फसल कटने के बाद कैसे सर्वे होगा और कैसे आकलन होगा कि अमुक किसान का कितना नुकसान हुआ है।
भारतीय किसान संघ ने ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान का सर्वे शुरू न होने पर जिला मुख्यालय पहुंच कर किया प्रदर्शन। @meerutdm, @cmyogi, @commissionermeerut pic.twitter.com/DLp493BjyL
— FIRSTBYTE.Tv (@firstbytetv_) April 10, 2023
संघ के जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने बताया कि सरकार ओलावृष्टि से हुए नुकसान की भरपाई करने के लिये फसल का सर्वे कराने के निर्देश दे चुकी है। इसके अलावा निराश्रित गोवंशों के कारण किसानों की फसल बर्बाद हो रही है। झुंड बनाकर गौवंश फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इतना ही नहीं हिंसक सांड राहगीरों को अपना निशाना बना रहे हैं।