PM मोदी की मां का AI वीडियो बनाने पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, कांग्रेस IT सेल के खिलाफ केस दर्ज।।
BREAKING मुख्य ख़बर राष्ट्रीय

PM मोदी की मां का AI वीडियो बनाने पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, कांग्रेस IT सेल के खिलाफ केस दर्ज।।

Spread the love

एआई की दुनिया में कुछ भी संभव है। ऐसा ही एक मामला ऐसा सामने आया है जिसने राजनीतिक गलियारे में भूचाल ला दिया है। इसमें पीएम मोदी के एक सपने को दर्शाया गया है जिसमें मां उन्हें बुरा भला कह रही हैं। इसके बाद पीएम मोदी की आंख खुल जाती है। भाजपा ने सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को  सिर्फ प्रधानमंत्री मोदी की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने बल्कि  एक महिला की गरिमा और मातृत्व का भी घोर अपमान बताया है। भाजपा कार्यकर्ता की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस व उसके आईटी सेल के खिलाफ केस दर्ज कर दिया है।

 यह शिकायत बीजेपी दिल्ली चुनाव प्रकोष्ठ के संयोजक संकित गुप्ता ने दी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि 10 सितंबर 2025 को शाम 6:12 बजे कांग्रेस के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल INC बिहार से प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर एक एआई जनरेटेड फर्जी वीडियो जारी किया गया. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में प्रधानमंत्री मोदी और उनकी मां की छवि को अपमानजनक तरीके से दिखाया गया था।

भारतीय जनता पार्टी ने अपनी शिकायत में कहा कि यह वीडियो सिर्फ प्रधानमंत्री मोदी की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने के लिए ही नहीं, बल्कि एक महिला की गरिमा और मातृत्व का भी घोर अपमान है। भाजपा ने इसे राजनीति की सीमा से बाहर जाकर किसी के व्यक्तिगत जीवन और उसके परिवार पर हमला करार दिया है।

इसी वीडियो पर यह बवाल हो रहा है 👇

शिकायतकर्ता संकित गुप्ता ने यह भी उल्लेख किया कि 27-28 अगस्त को बिहार के दरभंगा में आयोजित कांग्रेस-राजद की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान भी प्रधानमंत्री और उनकी मां के खिलाफ अभद्र टिप्पणियां की गई थीं। कांग्रेस की यह हरकत सुनियोजित है और चुनावी माहौल को प्रभावित करने की कोशिश है।

दिल्ली पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 318(2), 336(3)(4), 340(2), 352, 356(2) और 61(2) सहित आईटी एक्ट और डिजिटल डेटा प्रोटेक्शन एक्ट की प्रासंगिक धाराओं में एफआईआर दर्ज की है. इस मामले में सभी डिजिटल सबूतों को सुरक्षित करते हुए तकनीकी जांच शुरू कर दी गई है।

Follow us on 👇

फेसबुक –https://www.facebook.com/groups/480505783445020
ट्विटर –https://twitter.com/firstbytetv_
चैनल सब्सक्राइब करें –https://youtube.com/@firstbytetv
वेबसाइट –https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/firstbytetv/