दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत के इस्तीफे को सीएम आतिशी ने किया स्वीकार
दिल्ली विधानसभा चुनाव से ठीक पहले आम आदमी पार्टी को झटका लगा है। दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने रविवार को अपना इस्तीफा दे दिया। कैलाश ने यह इस्तीफा अरविंद केजरीवाल के साथ ही दिल्ली की नवनियुक्त मुख्यमंत्री आतिशी को सौंपा है। सीएम आतिशी ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। कैलाश गहलोत ने जिस तरह से आम आदमी पार्टी की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगाये हैं उसे देखते हुए माना जा रहा है कि वह जल्द ही भाजपा की तरफ अपना रूख कर सकते हैं,हालांकि अभी कुछ कहना जल्दबाजी भी होगी। उधर, संजय सिंह ने कहा कि कैलाश ने यह कदम भाजपा के भारी दबाव के कारण उठाया है। भाजपा पहले भ्रष्टाचार के जोर शोर से आरोप लगाती है और फिर उसके भाजपा में आने के बाद शांत होकर बैठ जाती है। ऐसा ही इस मामले में होगा।
केजरीवाल को लिखी चिट्ठी में कैलाश गहलोत ने कहा, ‘मैं आपको बताना चाहता हूं कि आज आम आदमी पार्टी गंभीर चुनौतियों से जूझ रही है. पार्टी के सामने उन्हीं मूल्यों की चुनौतियां हैं जो हमें AAP में एक साथ लेकर आए थे. राजनीतिक महत्वाकांक्षा लोगों के प्रति प्रतिबद्धता से आगे निकल गई है और कई वादे अधूरे रह गये हैं।

उन्होंने लिखा, ‘उदाहरण के लिए, जिस यमुना को हमने स्वच्छ नदी बनाने का वादा किया था, लेकिन हम कभी ऐसा नहीं कर पाए. अब यमुना नदी पहले से भी अधिक प्रदूषित हो गई है। एक और दर्दनाक बात यह है कि लोगों के अधिकारों के लिए लड़ने के बजाय हम केवल अपने राजनीतिक एजेंडे के लिए लड़ रहे हैं। इससे दिल्ली के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
कैलाश गहलोत ने लिखा कि नया बंगला जैसे कई शर्मनाक और अजीबोगरीब विवाद हैं, जो अब सभी को संदेह में डाल रहे हैं कि क्या हम अभी भी आम आदमी होने में विश्वास करते हैं। अब यह साफ है कि अगर दिल्ली सरकार अपना अधिकांश समय केंद्र से लड़ने में लगाती रहेगी तो दिल्ली का कुछ नहीं हो सकता।
उन्होंने कहा, ‘मैंने अपनी राजनीतिक यात्रा दिल्ली के लोगों की सेवा करने की प्रतिबद्धता के साथ शुरू की थी और मैं ऐसा करना जारी रखना चाहता हूं। यही कारण कि मेरे पास AAP से अलग होने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है और मैं आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं”।
follow us on 👇
फेसबुक –https://www.facebook.com/groups/480505783445020
ट्विटर –https://twitter.com/firstbytetv_
चैनल सब्सक्राइब करें –https://youtube.com/@firstbytetv
वेबसाइट –https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/firstbytetv/

