मेरठ के तीन मंजिला भवन गिरने से मरने वालों की संख्या दस हुई
BREAKING उत्तर प्रदेश मुख्य ख़बर मेरठ

मेरठ के तीन मंजिला भवन गिरने से मरने वालों की संख्या दस हुई

10,167 Views

मेरठ में शनिवार शाम जमीदोज हुए तीन मंजिला मकान में दबने से अब तक दस  लोगों की मौत हो चुकी है। रात तीन बजे तक जिलाधिकारी दीपक मीणा ने छह लोगों की मौत की पुष्टि कर दी थी। मकान के मलबे में 15 लोग दबे थे। मरने वालों में मां, बेटा ,बहू, पोता पोती आदि शामिल हैं। SDRF और NDRF की टीम अभी भी मलबे को हटाकर देख रही है। संपूर्ण हादसे का एक पहलू यह भी है कि गली बेहद संकरी होने के काण वहां बुलडोजर आदि नहीं पहुंच पा रहे हैं। इसलिये ही रेस्क्यू आपरेशन में इतना समय लग रहा है।

दरअसल, मेरठ के जाकिर कालोनी में शनिवार की शाम करीब पांच बजे तीन मंजिला भवन गिर गया था। क्षेत्रीय नागरिकों द्वारा बचाव कार्य तभी शुरू कर दिया गया था। बाद में जिला प्रशासन की मशीनरी भी इसमें शामिल हो गयी थी। भवन में नीचे डेयरी संचालित हो रही थी। यहां करीब 41 भैंसे व 11 बकरी भी दब कर मर गई।

रात करीब तीन बजे जिलाधिकारी दीपक मीणा ने यह जानकारी दी थी 👇

इस हादसे में मकान मालकिन नफीसा उर्फ नफ्फो (63) की भी मौत हो गई है। इनके 3 बेटे साकिब (20), नईम (22), नदीम (26) घायल हैं, जबकि दो बहू नदीम की पत्नी फरहाना (20) और नईम की पत्नी अलीसा (18) की मौत हुई है। साकिब की बेटी रिजा (7) और नईम की 5 महीने की बेटी रिमसा की भी मौत हुई है। नफीसा के बड़े बेटे साजिद, उसकी बेटी सानिया व बेटा साकिब भी इस हादसे में मारे गये हैं। पत्नी साइना की हालत गंभीर बनी हुइ है। मरने वालों में  शहजाद की बेटी सिमरा (डेढ़ साल) और अबीद की बेटी आलिया (6) भी हैं। छह साल का सुफियान घायल है।

पुलिस प्रशासन का भारी अमला एसडीआरएफ व एनडीआरएफ के जवानों के साथ घटना स्थल पर अभियान जारी रखे हुए है। मलबे में बताये गये दबे सभी लोगों का रेस्क्यू कर लिया गया है। डीएम दीपक मीणा ने दस लोगों के इस हादसे में हताहत होने की पुष्टि कर दी है।

 

 

 

follow us on 👇

फेसबुक –https://www.facebook.com/groups/480505783445020
ट्विटर –https://twitter.com/firstbytetv_
चैनल सब्सक्राइब करें –https://youtube.com/@firstbytetv
वेबसाइट –https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/firstbytetv/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *