लावड़ नगर पंचायत के EO और लिपिक की मौत
उत्तर प्रदेश मेरठ आस-पास

लावड़ नगर पंचायत के EO और लिपिक की मौत

Spread the love
  • लावड नगर पंचायत के ईओ और लिपिक की मौत
  • एक्सप्रेस वे पर उन्नाव के पास हुआ एक्सीडेंट
  • तीन लोग थे कार में मौजूद तीनो की मौत
  • शासन द्वारा आयोजित बैठक में भाग लेने गए थे लखनऊ

मेरठ- लावड नगर पंचायत के EO सुधीर सिंह व लिपिक असलम और तनुज ठाकुर की कार एक्सीडेंट में दर्दनाक मौत हो गई। दरअसल तीनो एक ही कार में लखनऊ से वापस आ रहे थे। तभी अचानक एक्सप्रेस वे पर उन्नाव के पास सड़क हादसा हुआ जिसमें तीनों की जान चली गई। जिसके बाद तीनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां तीनों को ही डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया गया। हादसे की जानकारी मिलते ही नगर पंचायत लावण में हड़कंप मच गया। कस्बे में इस वक्त शोक की लहर है। पूरे हादसे में कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। एक बार फिर से बता दें शासन द्वारा आयोजित बैठक में भाग लेने के बाद ईओ और लिपिक लखनऊ से वापस लौट रहे थे। उसी दौरान उन्नाव के पास आगरा एक्सप्रेस वे के कट पर ये दर्दनाक हादसा हो गया जिसमे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

 

https://youtu.be/ae6q-6mFWgE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *