मधुबन कालोनी में दिनदहाड़े लूट
- दिनदहाड़े बदमाशों ने चोरी कि घटना को दिया अंजाम
- परिवार को बंधक बनाकर की लूटपाट
- बदमाशों को पहले से थी घर की जानकारी
- रेलवेरोड थाना क्षेत्र के मधुबन कालोनी का मामला
रेलवे रोड थाना क्षेत्र के मधुबन कॉलोनी में रहने वाले ठेकेदार संदीप के यहां दिनदहाड़े बदमाशो ने घर मे घुसकर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया… उन्होंने घर से हजारों की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित ठेकेदार ने बताया कि बदमाशो ने जब उनके घर पर धावा बोला तब घर में वह और उनका बेटा मौजूद थे जिन्हें बदमाशों ने बाथरूम में बंद कर घटना को अंजाम दिया। ठेकेदार ने बताया कि जिस तरह बदमाशो ने उनके घर लूटपाट की उससे ज़ाहिर हो रहा है कि बदमाशों ने पहले उनके घर पर जानकारी कर राखी थी । वहीं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर पुलिस बदमाशो की तलाश कर रही है।
https://youtu.be/FM-dgOAJBhc


2 Comments
I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article.
I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article.