साढ़े सात लाख से ज्यादा श्रद्धालु कर चुके हैं राम लला के दर्शन,3.17 करोड़ का चढ़ावा
BREAKING उत्तर प्रदेश मुख्य ख़बर

साढ़े सात लाख से ज्यादा श्रद्धालु कर चुके हैं राम लला के दर्शन,3.17 करोड़ का चढ़ावा

Spread the love
244 Views

प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या पहुंच कर राम लला के दर्शन करने वाले भक्तों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। पिछले दो दिनों में साढ़े सात लाख लोग दर्शन कर चुके हैं। पहले ही दिन यानी मंगलवार को श्रद्धालुओं ने 3.17 करोड़ रुपये का चढ़ावा चढ़ाया। राम लला के पट पूजन व आरती के बाद सुबह सात बजे से भक्तों के लिये खोले जा रहे हैं। दर्शन का कार्यक्रम रात दस बजे तक चलता है। राम लला को दिनों की महत्वता के हिसाब से वस्त्र पहनाये जा रहे हैं।
22 जनवरी को अयोध्या में एक लंबे समय बाद राम लला अपने भव्य मंदिर में स्थापित हुए हैं। इस आयोजन में देश के पीएम नरेंद्र मोदी, सीएम योगी आदित्यनाथ व आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत समेत देश की कई जानी मानी हस्तियों ने भाग लिया था। प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के बाद पहले दिन यानी मंगलवार को भक्तों ने 3.17 करोड़ रुपए का चढ़ावा चढ़ाया था। इसमें दान काउंटर और क्यू आर कोड का दान शामिल है। प्राण-प्रतिष्ठा के दिन 10 दान काउंटर खोले गए थे।

https://twitter.com/Shubhamhindu01/status/1750115882242818456

रामलला के पुजारी संतोष कुमार तिवारी के मुताबिक बताया कि बालक राम लगातार 15 घंटे अपने भक्तों को दर्शन दे रहे हैं। पूजन और आरती के बाद रोज सुबह रामलला का पट सुबह सात बजे भक्तों के लिए खोला जा रहा है। दर्शन रोज रात 10 बजे तक चल रहा है। प्राण-प्रतिष्ठा के बाद से रामलला लाल, हरा और आज पीले वस्त्र में दर्शन दे रहे हैं। उनका हर श्रृंगार भक्तों सहित हम सभी का मन मोह ले रहा है।

उनके मुताबिक भगवान को हर रोज अलग-अलग रंग के वस्त्र और उसके अनुसार आभूषण पहनाए जा रहे हैं। सोमवार को सफेद, मंगलवार को लाल, बुधवार को हरा, गुरुवार को पीला, शुक्रवार को हल्का बादामी, शनिवार को नीला और रविवार को गुलाबी वस्त्र पहनाया जा रहा है। बुधवार को ढाई लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।

follow us on 👇

फेसबुक -https://www.facebook.com/groups/480505783445020
ट्विटर -https://twitter.com/firstbytetv_
चैनल सब्सक्राइब करें – https://youtube.com/@firstbytetv
वेबसाइट -https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम -https://www.instagram.com/firstbytetv/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *