सीपी राधाकृष्णन भारत के 15वें उपराष्ट्रपति बने
BREAKING दिल्ली-एनसीआर मुख्य ख़बर राष्ट्रीय

सीपी राधाकृष्णन भारत के 15वें उपराष्ट्रपति बने

Spread the love

नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति चंद्रपुरम पोन्नुसामी राधाकृष्णन ने 15वें उपराष्ट्रपति पद की शपथ ली। राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राधाकृष्णन को शपथ दिलाई। राधाकृष्णन का कार्यकाल 11 सितंबर 2030 तक होगा। इस दौरान PM मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हुए।पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी और वेंकैया नायडू भी समारोह में पहुंचे।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भी मौजूद थे। राष्ट्रपति भवन में शपथ ग्रहण समारोह राष्ट्रगान के साथ शुरू हुआ। इसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आदेश पर चुनाव आयोग से प्राप्त उपराष्ट्रपति के निर्वाचन का प्रमाण पत्र पढ़ा गया। फिर राष्ट्रपति ने सीपी राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति पद की शपथ दिलाई। सीपी राधाकृष्णन ने जगदीप धनखड़ की जगह नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति के रूप में कार्यभार संभाला है। धनखड़ ने 21 जुलाई को स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए अचानक उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया था। उपराष्ट्रपति चुने जाने से पहले राधाकृष्णन महाराष्ट्र के राज्यपाल के रूप में कार्यरत थे।

राधाकृष्णन उपराष्ट्रपति पद के लिए हुए चुनाव में जीत के बाद उपराष्ट्रपति चुने गए। उन्हें प्रथम वरीयता के 452 वोट मिले, जबकि विपक्षी उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी को 300 वोट मिले। शपथ ग्रहण समारोह के लिए एनडीए के वरिष्ठ नेताओं के साथ-साथ विपक्षी नेताओं को भी निमंत्रण भेजा गया था। शुक्रवार को हुए इस समारोह में पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू और हामिद अंसारी भी मौजूद थे। इसके अलावा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत केंद्रीय मंत्रिमंडल के सदस्य भी मौजूद थे।एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी इस समारोह में मौजूद थे।

आपको बता दें कि उपराष्ट्रपति का कार्यकाल 5 वर्ष का होता है। भारत का उपराष्ट्रपति राज्यसभा का पदेन सभापति भी होता है। तमिलनाडु के तिरुपुर में जन्मे सीपी राधाकृष्णन ने आरएसएस के स्वयंसेवक के रूप में सार्वजनिक जीवन में प्रवेश किया और 1974 में जनसंघ की राज्य कार्यकारिणी के सदस्य बने। 1996 में उन्हें भाजपा का प्रदेश सचिव बनाया गया और दो साल बाद, 1998 में, वे कोयंबटूर से पहली बार लोकसभा पहुँचे। 1999 में वे फिर से सांसद बने। 2004 से 2007 तक, उन्होंने भाजपा की तमिलनाडु इकाई का नेतृत्व किया। 2020 से 2022 के बीच, वे केरल भाजपा के प्रभारी भी रहे। 18 फ़रवरी 2023 को उन्हें झारखंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया। 31 जुलाई 2024 को, राधाकृष्णन ने महाराष्ट्र के राज्यपाल के रूप में शपथ ली और अब वे देश के उपराष्ट्रपति बन गए हैं।

Follow us on 👇

फेसबुक –https://www.facebook.com/groups/480505783445020
ट्विटर –https://twitter.com/firstbytetv_
चैनल सब्सक्राइब करें –https://youtube.com/@firstbytetv
वेबसाइट –https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/firstbytetv/