गौ तस्कर अकबर बंजारा के भाई समीम बंजारा की इतने करोड़ की संपत्ति हुई सील
उत्तर प्रदेश मेरठ आस-पास

गौ तस्कर अकबर बंजारा के भाई समीम बंजारा की इतने करोड़ की संपत्ति हुई सील

Spread the love
  • अंतर्राष्ट्रीय गौतस्कर की करोड़ों की सम्पत्ति सील
  • गैंगस्टर अकबर बंजारा की संपत्ति सील
  • उग्रवादी हमले में मारा गया था गौ तस्कर अकबर बंजारा
  • गौ तस्कर अकबर का कनेक्शन पाकिस्तान की आईएसआई से जुड़ा बताया गया
  • गैंगस्टर अकबर बंजारा की 50 से अधिक संपत्तियां जप्त

बहसूमा/फलावदा। असम के कोकराझाल नदी पर उग्रवादियों द्वारा मारे गए गोतस्कर अकबर बंजारा के भाई समीम बंजारा की शुक्रवार को पुलिस ने 19.35 करोड़ की संपत्ति को जब्त कर लिया। पुलिस ने बताया कि गोतस्करी करके धन अर्जित कर यह संपत्ति समीम ने खरीदी थी। गैंगस्टर के तहत बहसूमा के समसपुर मार्ग पर 54 बीघा आम का बाग और फलावदा में तीन मकान जब्त किए गए हैं।
फलावदा स्थित बंजारन मोहल्ला निवासी गोतस्कर अकबर बंजारा और उसका भाई सलमान बंजारा 21 अप्रैल 2022 को उग्रवादियों के हमले में असम पुलिस की कस्टडी में मारे गए थे। असम पुलिस ने खुलासा किया था कि अकबर बंजारा गोतस्करी करता था। उसका कनेक्शन पाकिस्तान की आईएसआई से जुड़ा बताया गया था।

अकबर ने अवैध तरीके से करोड़ों की संपत्ति अर्जित की थी। पुलिस ने गैंगस्टर के तहत अकबर बंजारा की 50 से अधिक संपत्तियां जब्त कर ली।

https://youtu.be/h1yHE5C35CA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *