सीसीएसयू में विवाद, चली गोलियां, कुलपति ऑफिस के बाहर जमकर नारेबाज़ी
उत्तर प्रदेश मेरठ मेरठ आस-पास

सीसीएसयू में विवाद, चली गोलियां, कुलपति ऑफिस के बाहर जमकर नारेबाज़ी

Spread the love
  • सीसीएसयू में विवाद, चली गोलियां,
  • माल्यार्पण को लेकर छिड़ी जंग
  • यूनिवर्सिटि के गेट पर 4-5 मर्तबा फायरिंग
  • छात्रों ने किया कुलपति ऑफिस का घेराव
  • बाहर से आये कुछ बाईक सवार कर रहे थे प्रतिमा पर माल्यार्पण
  • हंस चैधरी गुट ने किया माल्यार्पण का विरोध

मेरठ: सीसीएसयू में एक बार फिर फायरिंग की खबर से हड़कंप मच गया। विश्वविद्यालय के बाहर बाईक सवार बदमाशों ने कई राउंड फायरिंग की और मौके से फरार हो गये। विवाद ने हंगामे का रूप ले लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने छाात्रों को समझाने का प्रयास किया।

दरअसल, सीसीएसयू में प्रतिमा पर माल्यार्पण करने को लेकर दो गुटों में विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि बाहर से आये कुछ बाईक सवार विश्वविद्यालय की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर रहे थे। जिसका हंस चैधरी और उसके साथियों ने कड़ा विरोध करते हुए गुट को माल्यापर्ण करने से रोक लिया। इसी से गुस्साई बाईक सवारों ने यूनिवर्सिटी के गेट को घेरा और 4 से 5 राउंड फायरिंग कर फरार हो गये। वहीं गुस्साई हंस चौधरी गुट ने भी कुलपति ऑफिस का घेराव करते हुए जमकर नारेबाज़ी की। इस तरह मामूली विवाद ने हंगामे का रूप ले लिया।

4 से 5 मर्तबा की गई इस फायरिंग से पूरी यूनिवर्सिटी में अफरा तफरी मच गई। सीओ अरविंद चैरसिया ने बताया पुलिस की मौजूदगी में कुछ बाहरी लड़के अन्दर आये और कैंपस में बनी प्रतिमा पर माल्यापर्ण करने लगे। जिस पर पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष हंस चौधरी ने प्रशासन से अनुरोध किया कि बाहरी लड़के अन्दर न आयें। जिसके बाद तमाम 10-12 लड़कों को बाहर कर दिया गया। बिना बात को बढ़ाये सभी बाहर चले गये। लेकिन जैसे ही वो विश्वविद्यालय के गेट पर पहुंचे तुरंत ही फायरिंग शुरू कर दी। तब तक प्रशासन वहां पहुंचा सभी फरार हो चुके थे। फिलहाल पुलिस उन सभी असमाजिक तत्वों की तलाश में जुटि है।

बताते चलें ये कोई पहला वाकया नहीं है जब यूनिवर्सिटी में गोलियां चली हैं। इससे पहले भी फायरिंग और विवाद के मामले यहां से सामने आते रहे हैं। अभी हाल ही में हंस चैधरी पर हमला किया गया था। जिस पर प्रशासन ने मुकदमा तो दर्ज किया लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की। इस दौरान हंस ने काॅलिज प्रशासन पर जमकर आरोप लगाये। कहा कि छात्रों पर लगातार हमले हो रहे हैं लेकिन अभी तक कैंपस की सुरक्षा में कोई सुधार नहीे किया गया। भारी संख्या में छात्र इक्ट्टा होकर विश्वविद्यालय में घूमते हैं और गार्ड आराम फरमाते हैं। हंस ने बताया 1 मार्च को उस पर हमला करने वालों की पहचान सीसीटीवी के माध्यम से की गई थी जिनमें अतुल यादव, अक्षय बेसला, सोम शर्मा और परवेज़ सहित दो और शामिल हैं।

https://www.facebook.com/groups/480505783445020
  https://twitter.com/home
 https://www.youtube.com/channel/UCQAvrXttAEoWXP6-4ATSxDQ
 https://firstbytetv.com/

2 Comments

  • I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article.

  • Thanks for sharing. I read many of your blog posts, cool, your blog is very good. anm”ala dig till gate

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *