सरकारी सस्ते गल्ले के चुनाव के दौरान विवाद
उत्तर प्रदेश मेरठ आस-पास

सरकारी सस्ते गल्ले के चुनाव के दौरान विवाद

Spread the love
  • सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान के चुनाव के दौरान हंगामा
  • 2 वर्ग भिड़े, हुआ जमकर हंगामा
  • लोईया गांव में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान का मामला
  • चुनाव के दौरान किसी बात को लेकर हुआ हंगामा

लोईया गांव में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान के आंवटंन को लेकर सोमवार को जमकर हंगामा हुआ।
गांव निवासी इशरत अली पर गांव के सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान थी। जो, निरस्त कर दी गई थी। सोमवार को दौराला ब्लॉक से सेक्टर प्रभारी महक सिंह, एडीओ एजी राजेंद्र और सचिव अनिल सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान का आवंटन कराने के लिए चुनाव कराने पहुंचे। गांव निवासी मशरूफ और प्रियंका ने सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान को लेकर आवेदन किया। चुनाव के दौरान किसी बात को लेकर दो वर्ग के लोगों में कहासुनी हो गई। जिसके, बाद दोनों वर्ग के लोग आमने-सामने आ गए। गाली गलौज के बाद जमकर लाठी-डंडे व कुर्सियां चली। मामला दो समुदाय का होने के चलते अन्य थानों से भी पुलिस बल बुलाया गया। पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत कराया। सुरक्षा की दृष्टि से फिलहाल गांव में पुलिस फोर्स तैनात है।

https://youtu.be/UE8dm9tKeJQ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *