कांग्रेस की पहली सूची जारी, वायनाड से एक बार फिर चुनाव लड़ेंगे राहुल गांधी
BREAKING मुख्य ख़बर राष्ट्रीय

कांग्रेस की पहली सूची जारी, वायनाड से एक बार फिर चुनाव लड़ेंगे राहुल गांधी

Spread the love
181 Views

भाजपा व अन्य दलों के प्रत्याशी घोषित होने के बाद शुक्रवार की शाम कांग्रेस ने भी अपने लोकसभा सीटों के प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। पहले चरण की सूची में 39 नामों का ऐलान किया गया है। इनमें प्रमुख रूप से राहुल गांधी वायनाड से चुनाव लड़ेंगे।

इस सूची के मुताबिक कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ की छह, कर्नाटक की सात, केरल की 16, तेलंगाना की चार, मेघालय की दो, लक्षद्वीप सिक्किम नगालैंड और त्रिपुरा की एक-एक सीट पर प्रत्याशियों के नामों का एलान किया है।  इस सूची में 39 उम्मीदवारों के नामों का एलान किया गया है। इसके मुताबिक, वायनाड से राहुल गांधी, राजनंदगांव से भूपेश बघेल, दुर्ग से राजेंद्र साहू, रायपुर से विकास उपाध्याय चुनाव लड़ेंगे।

कांग्रेस ने इस पहली सूची में पूर्व मुख्यमंत्री और दो पूर्व मंत्रियों को मैदान में उतारा है। शिव डहरिया और ताम्रध्वज साहू को टिकट देकर जातिगत समीकरण तो साधा ही है, साथ ही संदेश भी दिया है कि जिन बड़े विभागों को कांग्रेस के मंत्रियों ने संभाला था, उन्हें मैदान में उतारकर अब भाजपा को पटखनी देनी चाहिए। राजेंद्र साहू को टिकट देकर भूपेश बघेल ने यह जता दिया कि टिकट वितरण में उनकी पसंद का ख्याल रखा गया है। राजेंद्र के कारण ताम्रध्वज साहू को महासमुंद शिफ्ट होना पड़ा। ज्योत्सना महंत का मुकाबला सरोज पांडेय से जरूर है, लेकिन ये चुनाव वास्तव में ज्योत्सना महंत के पति चरणदास महंत और सरोज पांडेय के बीच होगा। चरणदास महंत कांग्रेस में उस क्षेत्र के सबसे बड़े नेता हैं और सरोज पांडेय भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव।

ये चुनाव भाजपा के ग्लैमर और कांग्रेस बड़े चेहरे के बीच है। हालांकि पिछली बार मोदी लहर में भी ज्योत्सना महंत ने चुनाव जीतकर सभी को चौंकाया था। कांग्रेस की अब 5 टिकटें एक दो दिन में ही जारी हो सकती हैं, तब छत्तीसगढ़ की 11 सीटों का गणित पता चल सकेगा।  तिरुवनंतपुरम से शशि थरूर, मेघालय से विंसेंट पाला और त्रिपुरा वेस्ट से आशीष साहा का नाम सामने आया। इसी बीच, कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया कि कांग्रेस सीईसी की अगली बैठक 11 मार्च को होगी। पहली सूची 7 मार्च को हुई बैठक के बाद जारी की गई।

follow us on 👇

फेसबुक -https://www.facebook.com/groups/480505783445020
ट्विटर -https://twitter.com/firstbytetv_
चैनल सब्सक्राइब करें – https://youtube.com/@firstbytetv
वेबसाइट -https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम -https://www.instagram.com/firstbytetv/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *