अमेरिका में बारह मुल्कों के नागरिकों का प्रवेश प्रतिबंधित
BREAKING देश-विदेश मुख्य ख़बर

अमेरिका में बारह मुल्कों के नागरिकों का प्रवेश प्रतिबंधित

Spread the love

अमेरिका ने सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर अफगानिस्तान, म्यांमार, चाड, कांगो,इक्वेटोरियल गिनी, इरिट्रिया, हैती, ईरान, लीबिया, सोमालिया, सूडान और यमन के नागरिकों के अमेरिकी प्रवेश पर पूर्णत प्रतिबंध लगाया

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने विश्व के बारह देशों के नागरिकों के अमेरिका में प्रवेश पर पूर्णत रोक लगा दी है। इसके साथ ही सात अन्य देशों से आने वाले नागरिकों पर भी विशेष जांच व शर्ते लगाते हुए आंशिक पाबंदियां लगाई गई हैं। ट्रप ने इस नई घोषणा (प्रोक्लेमेशन) पर हस्ताक्षर कर दिये हैं।  ट्रंप ने ये कदम अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए उठाया है। यह जानकारी CBS न्यूज ने प्रशासनिक अधिकारियों के हवाले से दी है।

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक जिन 12 देशों के नागरिकों के अमेरिका आने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया गया है  उनमें अफगानिस्तान, म्यांमार, चाड, कांगो,इक्वेटोरियल गिनी, इरिट्रिया, हैती, ईरान, लीबिया, सोमालिया, सूडान और यमन शामिल हैं। यानी इन देशों के नागरिक अब अमेरिका में प्रवेश नहीं कर पाएंगे। यह प्रतिबंध तत्काल लागू न कर सोमवार सुबह 12:01 बजे से लागू होगा।

इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति ने सात अन्य देशों से आने वाले लोगों पर भी आंशिक लेकिन सख्त पाबंदी लगाई है। इनमें बुरुंडी, क्यूबा, लाओस, सिएरा लियोन, टोगो, तुर्कमेनिस्तान और वेनेजुएला शामिल हैं। इनसे आने वाले लोगों की विशेष शर्ते व जांच की जायेगी। व्हाइट हाउस की ओर से बताया गया कि जिन देशों पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया गया है, वे स्क्रीनिंग और सुरक्षा जांच में असफल पाए गए हैं।

इस बीच, ट्रंप ने फिर अपनी ट्रैवल बैन नीति को वापस लाते हुए इसे और भी अधिक व्यापक बना दिया है. इस बार यह पाबंदियां न केवल आव्रजन (immigrant) वीज़ा बल्कि गैर-आव्रजन (nonimmigrant) वीज़ा जैसे B-1 (बिजनेस), B-2 (पर्यटन), F (स्टूडेंट), M (वोकेशनल) और J (एक्सचेंज प्रोग्राम) पर भी लागू होंगी। ये कदम उन देशों पर केंद्रित है, जहां से वीज़ा अवधि से अधिक रुकने (overstay) की दर काफी ज्यादा है या जो अमेरिका की कानून प्रवर्तन एजेंसियों संग ठीक से सहयोग नहीं कर रहे हैं।

इन कारणों से लगाई गयी हैं ये पाबंदियां

अफगानिस्तान में तालिबान का नियंत्रण।
– ईरान और क्यूबा में राज्य प्रायोजित आतंकवाद।
– चाड में B1/B2 वीज़ा के लिए 49.54% की ओवरस्टे दर।
– इरिट्रिया में F, M, और J वीज़ाधारकों के लिए 55.43% की ओवरस्टे।

Follow us on 👇

फेसबुक –https://www.facebook.com/groups/480505783445020
ट्विटर –https://twitter.com/firstbytetv_
चैनल सब्सक्राइब करें –https://youtube.com/@firstbytetv
वेबसाइट –https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/firstbytetv/