प्रेसीडेंसी पब्लिक स्कूल में इतने हर्षोल्लास से मनाया गया क्रिसमस डे
उत्तर प्रदेश मेरठ

प्रेसीडेंसी पब्लिक स्कूल में इतने हर्षोल्लास से मनाया गया क्रिसमस डे

122 Views
  • आया क्रिसमस का सुनहरा मौका
  • प्रेसीडेंसी पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया क्रिसमस
  • विद्यालय का प्रांगण सेंटा क्लॉज से भरा

क्रिसमस डे के सुनहरे मौके पर कार्यक्रमों का दौर जारी है। यूं तो प्रत्येक स्कूल में क्रिसमस कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। लेकिन यहां हम बात कर रहे हैं प्रेसीडेंसी पब्लिक स्कूल शताब्दी नगर की जहां बड़े हषोल्लास के साथ इस त्योहार को मनाया गया। विद्यालय का प्रांगण देखते ही बनरा था जब पूरा प्रांगण सेंटा क्लॉज से जगमगा रहा था। विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कक्षा नर्सरी से कक्षा नौवी तक के विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपनी प्रदर्शनी दिखाई। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने क्राफ्ट से घंटियां ,उपहार, कार्ड, सेंटा क्लास ,विंड चाइम, स्नोमैन ,स्नोफ्लेक्स, क्रिसमस बॉल्स, क्रिसमस कैप आदि बनाए।

इस दौरान नन्हे-मुन्ने बच्चों ने सैंटा क्लॉस बनाकर सभी को टॉफियां वितरित की। विद्यालय का पूरा प्रांगण नन्हे मुन्ने सैंटा क्लॉस से भर गया । प्रधानाचार्य अनिल कुमार त्यागी ने छात्र-छात्राओं को क्रिसमस के बारे में विस्तृत से जानकारी दी। अध्यापकों के सहयोग से क्रिसमस का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान विद्यालय प्रबंधक शशि प्रकाश शर्मा , राजीव शर्मा ने बच्चों को प्रोत्साहित किया और क्रिसमस की बधाई दी।

follow us on facebook https://www.facebook.com/groups/480505783445020
follow us on twitter https://twitter.com/home
follow us on you tube https://www.youtube.com/channel/UCQAvrXttAEoWXP6-4ATSxDQ
follow us on website https://firstbytetv.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *