चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने स्क्रैप से पेड़ बना दिया रीसाइक्लिंग का संदेश…
उत्तर प्रदेश मेरठ आस-पास

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने स्क्रैप से पेड़ बना दिया रीसाइक्लिंग का संदेश…

Spread the love

चौधरी चरण सिंह विश्विद्यालय ने अपने स्टोर में पड़े स्क्रैप की सहायता से एक अनोखा ट्री तैयार कर दिया है। उन्होंने इसे तैयार करके रीसाइक्लिंग का संदेश दिया है। ये ट्री छात्रों के लिए एक जागरूकता का बिंदु बन गया है यहां सेल्फी लेने वाले का तांता लगा हुआ है, बता दें इस ट्री को बनाने में यूनिवर्सिटी में पड़े कबाड़ – वाटर सप्लाई पाइप, पुरानी सेफ, पुरानी ग्रील व टूटी चेयर्स का प्रयोग किया गया है।

हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी ने शहर की वेस्ट टू वंडर कामों की प्रशंसा की थी उसी से प्रेरित होकर यूनिवर्सिटी के ने भी स्क्रैप को रिसाइकल कर यूनिवर्सिटी परिसर की सुंदरता बढ़ने के लिए वेस्ट चीजों को प्रयोग का निर्णय लिया है।

कुलपति ने भी इस मुहिम की सराहना करते हुए बाकी के कामों को कराए जाने को मंशा जताई है।

यह काम पूर्व से वेस्ट टू वंडर पर काम कर रही एजेंसी ईको इंडिया इनोवेशंस के द्वारा किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *