
ट्रंप की मध्यस्थता के बाद भारत व पाक में सीज फायर
उधर, पाकिस्तानी विदेश मंत्री इशाक डार ने भी ट्रंप के दावे की पुष्टि की है। इशाक डार ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा है कि पाकिस्तान और भारत ने तत्काल प्रभाव से युद्ध विराम पर सहमति जताई है। पाकिस्तान ने हमेशा अपनी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता से समझौता किए बिना क्षेत्र में शांति और सुरक्षा के लिए प्रयास किया है।
— Donald J. Trump (@realDonaldTrump) May 10, 2025
विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने शनिवार शाम 6 बजे बताया कि सीजफायर शाम 5 बजे से लागू होगा। अब दोनों देश जमीन, आकाश और समुद्र में एक-दूसरे पर हमला नहीं करेंगे। देशों के DGMO 12 मई को दोपहर 12 बजे बातचीत करेंगे।’ सीजफायर के लिए अमेरिका ने मध्यस्थता की।
विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा, पाकिस्तान के DGMO ने आज दोपहर 15:35 बजे भारतीय DGMO को फोन किया। उनके बीच सहमति बनी कि दोनों पक्ष भारतीय मानक समयानुसार 1700 बजे से जमीन, हवा और समुद्र में सभी तरह की गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई बंद कर देंगे। pic.twitter.com/MNXyvQdMVv
— आकाशवाणी समाचार (@AIRNewsHindi) May 10, 2025
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने कहा कि उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और मैं खुद पिछले 48 घंटों से भारत-पाकिस्तान के अफसरों के अलावा पीएम नरेंद्र मोदी, पीएम शहबाज शरीफ, विदेश मंत्री एस जयशंकर, आर्मी चीफ आसिम मुनीर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल से बातचीत कर रहे हैं।
Follow us on
फेसबुक –https://www.facebook.com/groups/480505783445020
ट्विटर –https://twitter.com/firstbytetv_
चैनल सब्सक्राइब करें –https://youtube.com/@firstbytetv
वेबसाइट –https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/firstbytetv/