हल्द्वानी में मदरसे पर बुलडोजर चला, उपद्रव, पथराव, भारी आगजनी, कर्फ्यू लगा
उत्तराखंड के हल्द्वानी शहर में नगर निगम ने गुरूवार को एक मदरसे पर बुलडोजर चला दिया। यहां नमाज पढ़ने के लिये एक बिल्डिंग भी बनाई गई थी उसे भी बुलडोजर से जमीदोज कर दिया गया। इससे गुस्साये लोगों ने नगर निगम की टीम पर हमला कर दिया। उपद्रव पर उतारू भीड़ ने बनभूलपुरा थाने को घेर कर पथराव किया। ट्रांसफार्मर में आग लगा दी गई, जिससे क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। डीएम ने वनभूलपुरा में कर्फ्यू लगाते हुए दंगाइयों को देखते ही गोली मारने के आदेश जारी कर दिये हैं। सुरक्षा के मद्देनजर कल यानी शुक्रवार को सभी स्कूल बंद कर दिये गये हैं। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि अतिक्रमण कोर्ट के आदेश पर हटाया गया है, हमलावरों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी।
हल्द्वानी में हिंसा के बाद कर्फ्यू लगा, इंटरनेट भी बंद

उपद्रवियों ने मदरसा ढहाने वाले बुलडोजर में भी तोड़फोड़ की। पथराव में एसडीएम, पुलिस-निगमकर्मी, पत्रकार चोटिल हो गये हैं। पुलिस ने हवाई फायरिंग और आंसू गैस के गोले छोड़कर उपद्रवियों को किसी तरह खदेड़ा। इस बीच, नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने बताया कि मदरसा और नमाज वाली जगह पूरी तरह अवैध है। नगर निगम ने तीन एकड़ जमीन को कब्जा मुक्त कराकर मदरसे और नमाज स्थल को सील किया था। गुरुवार को इसे ध्वस्त किया गया है।
विस्तार से देखिये 👇
https://youtu.be/tn_A8tVTRhw
हल्द्वानी मामले को बेहद गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक के साथ पुलिस, इंटेलिजेंस के अन्य सीनियर ऑफिसर के साथ हालात की समीक्षा की। लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। अराजक तत्वों से सख्ती से निपटने के निर्देश भी दिए।
follow us on 👇
फेसबुक -https://www.facebook.com/groups/480505783445020
ट्विटर -https://twitter.com/firstbytetv_
चैनल सब्सक्राइब करें – https://youtube.com/@firstbytetv
वेबसाइट -https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम -https://www.instagram.com/firstbytetv/

