मेरठ के पेशाब कांड के पीड़ित रितिक की एक साल बाद हत्या
BREAKING उत्तर प्रदेश मुख्य ख़बर मेरठ

मेरठ के पेशाब कांड के पीड़ित रितिक की एक साल बाद हत्या

Spread the love
  • पेशाब कांड के पीड़ित की एक साल बाद हत्या
  • अवि शर्मा, राजन व मोहित ने किया था पेशाब कांड
  • इसके बाद भी लगातार हो रहे थे रितिक पर हमले
  • गंगानगर थाना शिकायत के बाद भी सोया रहा
  • गढ़ रोड स्थित अभिनंदन गेस्ट हाउस में की गई मारपीट
  • रात डेढ़ बजे एमरजेंसी में कराया गया भर्ती
  • चिकित्सकों ने कहा-मरने के बाद यहां लाया गया
  • मेरठ पुलिस सख्ती बरतती तो न जाती रितिक की जान 

    मेरठ में तीन युवकों द्वारा एक युवक की पिटाई करते हुए उस पर पेशाब करने का वीडियो आपको याद होगा। बीती रात उस छात्र रितिक की हत्या कर दी गई। हत्या से पूर्व उसकी जमकर पिटाई की गई थी। शरीर पर पड़े निशान व बहता खून इस बात की चीख चीख कर  गवाही दे रहे हैं। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों अवि शर्मा, राजन व मोहित ठाकुर को गिरफ्तार किया था।

    पेशाब कांड में इन्हें किया था पुलिस ने गिरफ्तार। फोटो फर्स्ट बाइट.टीवी
    पेशाब कांड में इन्हें किया था पुलिस ने गिरफ्तार। फोटो फर्स्ट बाइट.टीवी

    रितिक के परिजनों का आरोप है कि इस घटना के बाद लगातार बेटे पर हमले हो रहे थे। उन्हें भी जान का खतरा था। गंगानगर पुलिस को कई बार बताया गया लेकिन पुलिस ने कुछ नहीं किया। नतीजा यह रहा कि आज उन्होंने अपने बेटे से ही हाथ धो दिया।

    मुंह पर पेशाब करते अभियुक्त। फोटो फर्स्ट बाइट.टीवी
    मुंह पर पेशाब करते अभियुक्त। फोटो फर्स्ट बाइट.टीवी

    दरअसल, पिछले साल 13 नवबर को रितिक को बेहरमी से पीटने के बाद उस पर पेशाब किया गया था। उस पर हमलावर बराबर पेशाब पीने का दबाव भी बना रहे थे। बाद में इसका वीडियो इन आरोपियों ने वायरल कर दिया था।

    विस्तार से देखिये 👇

    https://youtu.be/53STPmZ0LQs

    follow us on 👇फेसबुक –https://www.facebook.com/groups/480505783445020
    ट्विटर –https://twitter.com/firstbytetv_
    चैनल सब्सक्राइब करें –https://youtube.com/@firstbytetv
    वेबसाइट –https://firstbytetv.com/
    इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/firstbytetv/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *