दिशा पाटनी के घर फायरिंग करने वाले दोनों शूटर ढेर, गाजियाबाद में पुलिस से हुई थी मुठभेड़
BREAKING उत्तर प्रदेश मुख्य ख़बर राष्ट्रीय

दिशा पाटनी के घर फायरिंग करने वाले दोनों शूटर ढेर, गाजियाबाद में पुलिस से हुई थी मुठभेड़

Spread the love

बरेली में दिशा पाटनी के घर फायरिंग करने वाले दोनों बदमाश मारे गए हैं। गाजियाबाद में बुधवार शाम नोएडा STF, CI यूनिट दिल्ली, हरियाणा पुलिस की टीम ने दोनों का एनकाउंटर कर दिया। बदमाशों की पहचान रोहतक के रविंद्र और सोनीपत के अरुण के रूप में हुई। ये रोहित गोदारा और गोल्डी बराड़ के गैंग के थे। दोनों पर एक-एक लाख का इनाम था।

एसटीएफ के अनुसार बुधवार की शाम करीब 7.22 बजे पर गाजियाबाद के ट्रॉनिका सिटी एरिया में चेकिंग कर रहे थे। दो लड़के बाइक पर दिखे, जो चेकिंग देखकर भाग रहे थे। पीछा करने पर उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से 4 पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस जीप पर भी 3 गन शॉट लगे। टीम ने खुद को बचाते हुए बदमाशों पर फायरिंग की। 15 मिनट तक दोनों तरफ से करीब 25 से 30 राउंड फायर हुए। पुलिस की गोली से अरुण और रविंद्र घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


मौके से ग्लॉक, जिगाना पिस्टल और कारतूस बरामद हुए हैं। एक सफेद अपाचे मिली है। माना जा रहा है कि यही वो बाइक है, जिस पर वह बदमाश बरेली आए और फायरिंग करके वापस लौट गए थे। दोनों बदमाश CCTV में कैद हुए थे। दिशा पाटनी के घर फायरिंग करते वक्त अरुण सफेद शर्ट पहने था, रविंद्र नीले रंग की टीशर्ट में था। अरुण और रविंद्र पेशेवर शूटर थे।

मौके पर गाजियाबाद के एडिशनल पुलिस कमिश्नर आलोक प्रियदर्शी, डीसीपी देहात सुरेंद्रनाथ तिवारी, एसटीएफ नोएडा के एडिशनल एसपी राजकुमार मिश्रा और हरियाणा एसटीएफ के अधिकारी भी हैं। एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश के मुताबिक दोनों बदमाशों की पहचान होने के बाद पुलिस मुठभेड़ हुई है। बदमाश घायल हुए, उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां मृत घोषित कर दिया गया।

Follow us on 👇

फेसबुक –https://www.facebook.com/groups/480505783445020
ट्विटर –https://twitter.com/firstbytetv_
चैनल सब्सक्राइब करें –https://youtube.com/@firstbytetv
वेबसाइट –https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/firstbytetv/