हस्तिनापुर भीमकुंड गंगा में नाव डूबी, पांच लापता
उत्तर प्रदेश मेरठ आस-पास

हस्तिनापुर भीमकुंड गंगा में नाव डूबी, पांच लापता

Spread the love
  • मंगलवार की सुबह हुआ यह हादसा
  • नाव में 16 लोग सवार बताये गये हैं
  • दस लोग तैर कर किसी तरह बाहर आ गये
  • पांच लोग अभी भी लापता, तलाश जारी
  • एनडीआरएफ की टीम बुलाई गई-डीएम
  • नाव में 16 लोग सवार थे, 11 रेस्क्यू-डीएम

मेरठ के हस्तिनापुर क्षेत्र के भीमकुंड गंगा घाट पर मंगलवार की सुबह एक नाव डूबी गई है। इस नाव में 16लोग सवार बताए जा  रहे थे जिसमें से 10 लोग तैरकर बाहर आ गए, बाकी पांच लोगों की तलाश की जा रही है। नाव में करीब सात टीचर व ग्रामीण सवार थे। मेरठ के जिलाधिकारी दीपक मीणा व एसएसपी रोहित सजवाड़ मौके पर पहुंच गये हैं। नाव डूबने की खबर लखनऊ तक पहुंच गयी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युद्ध स्तर पर राहत व बचाव के निर्देश दिये हैं। लापता लोगों में महेश कुमार निवासी भीमनगर शिक्षक और मोनू टावर कर्मी, अरुण निवासी भीम नगर शामिल बताये गये हैं।

https://youtu.be/A0TsV_cP4wI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *