कल हो सकती है भाजपा के प्रथम चरण के प्रत्याशियों की घोषणा,सभी की नजर लगी
BREAKING मुख्य ख़बर राष्ट्रीय

कल हो सकती है भाजपा के प्रथम चरण के प्रत्याशियों की घोषणा,सभी की नजर लगी

331 Views
  • चुनावी मोड में रहने वाली भाजपा ने कमर कसी
  • केंद्रीय चुनाव कमेटी की कल होने वाली है बैठक
  • इस बैठक में लगेगी प्रत्याशियों के नामों पर मोहर
  • टिकट की चाह रहने वालों के लिये दो दिन बेहद अहम
  • गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी पर फोकस करने का मंत्र

हमेशा चुनावी मोड में रहने वाली भाजपा आगामी लोकसभा चुनाव में अपने संभावित प्रत्याशियों के पत्ते कल या फिर परसों घोषित कर सकती है। संभावना है कि अभी पहले चरण में सौ से 120 तक प्रत्याशियों के नाम घोषित किये जायें। दरअसल, भाजपा केंद्रीय चुनाव कमेटी की पहली बैठक दिल्ली में गुरुवार को होने जा रही है। इसमें पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्‌डा के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत शीर्ष नेता शामिल होंगे। इस बैठक के चलते ही प्रत्याशियों की पहली खेप सार्वजनिक हो सकती है इसे लेकर राजनीतिक बाजार गर्म है। भाजपा से टिकट पाने की  चाह रखने वालों के लिये भी ये एक दो दिन बेहद अहम माने जा रहे हैं।

इसी क्रम में आज शाम दिल्ली में कोर ग्रुप कमेटी की बैठक होने जा रही है। इसमें पार्टी अध्यक्ष के साथ ही अमित शाह, बीएल संतोष, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और पार्टी पदाधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। आपको याद होगा कि भाजपा ने 17 व 18 फरवरी को दिल्ली में राष्ट्रीय अधिवेशन किया था। इसमें पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं को GYAN यानी गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी पर फोकस करने का मंत्र दिया था।

इस बार का लोकसभा चुनाव भाजपा हर हाल में जीतने के लिये एडी चोटी का जोर लगाए हुए हैं। पीएम मोदी ने भाजपा को 370 जबकि एनडीए को चार सौ के पार पहुंचाने का आह्वान किया है। हाल ही में एक टीवी कार्यक्रम में गृह मंत्री अमित शाह ने भी कहा था कि पीएम मोदी ने चार सौ सीट पार की बात कही है तो चार सौ से ज्यादा ही  सीट भाजपा व एनडीए की आयेंगी।

भाजपा नेतृत्व ने कार्यकर्ताओं को यह संदेश भी दे दिया है कि प्रत्येक बूथ पर पिछली बार के वोटों में कम से कम 370 वोट जरूर बढ़ाने हैं। इसके लिये अभी से प्रयासरत व मतदाताओं से संपर्क बनाये रखने के लिये कहा गया है। जो लोग पहली बार अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने जा रहे हैं उन पर भी फोकस बनाये रखना है। देखा जाये तो देश में दस लाख 35 हजार बूथ हैं। यानी एक लोकसभा क्षेत्र में करीब 1900 बूथ। यदि हर बूथ पर 370 नये वोट जायें तो एक लोकसभा क्षेत्र में सात लाख वोट और पूरे देश में 38 करोड़ वोटर को भाजपा से जोड़ना होगा।

follow us on 👇

फेसबुक -https://www.facebook.com/groups/480505783445020
ट्विटर -https://twitter.com/firstbytetv_
चैनल सब्सक्राइब करें – https://youtube.com/@firstbytetv
वेबसाइट -https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम -https://www.instagram.com/firstbytetv/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *