भाजपा ने एमएलसी प्रत्याशियों की सूची जारी की, तीन पर फिर भरोसा, चार नये चेहरे
BREAKING उत्तर प्रदेश मुख्य ख़बर

भाजपा ने एमएलसी प्रत्याशियों की सूची जारी की, तीन पर फिर भरोसा, चार नये चेहरे

Spread the love
388 Views

भारतीय जनता पार्टी ने आज शनिवार को उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव के लिये अपने सात प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिये। इन सात नामों में अशोक कटारिया, विजय पाठक व महेंद्र सिंह को दोबारा मौका जा रहा है जबकि चार अन्य नये चेहरों पर पार्टी ने दांव लगाया है। इनमें मोहित बेनीवाल, संतोष सिंह, धर्मेंद्र सिंह, रामतीरथ सिंघल शामिल हैं।

आज जारी इस सूची में जिस तरह नामों को शामिल किया गया है उसे देखते हुए कहा जा सकता है कि भाजपा ने इसमें जातीय समीकरण को भी साधने की कोशिश की है। इसमें एक  ब्राह्मण, दो क्षत्रिय , एक गुर्जर, एक जाट, एक भूमिहार और एक वैश्य को उम्मीदवार बनाया है। कुछ समय से यह चर्चा थी कि भाजपा अपर्णा यादव को भी मैदान में उतार सकती है लेकिन लिस्ट जारी होने के बाद अपर्णा समर्थकों को निराशा ही हाथ लगी। जहां तक बात मोहित बेनीवाल की है तो उनका नाम बिजनौर लोकसभा सीट से प्रत्याशी के रूप में तय माना जा रहा था लेकिन यह सीट गठबंधन में चले जाने के बाद अब मोहित को विधान परिषद में भेजने का पार्टी ने फैसला लिया है।

अब भाजपा व सहयोगी दलों के ये सभी उम्मीदवार 11 मार्च को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। 11 मार्च ही नामांकन पत्र दाखिल करने का आखिरी दिन है।

follow us on 👇

फेसबुक -https://www.facebook.com/groups/480505783445020
ट्विटर -https://twitter.com/firstbytetv_
चैनल सब्सक्राइब करें – https://youtube.com/@firstbytetv
वेबसाइट -https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम -https://www.instagram.com/firstbytetv/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *