जैन मंदिर ध्वस्तीकरण आदेश के खिलाफ भाजपाइयों ने वीसी से की मुलाकात
- आवासीय मकान में बना दिया जैन मंदिर
- पार्किंग की व्यवस्था न होने से नाराजगी
- एमडीए ने दिये हैं ध्वस्तीकरण के आदेश
- आदेश के खिलाफ भाजपाइयों ने वीसी को घेरा
- घर में मंदिर बना दिया तो क्या गलत किया-रितुराज
- दस लाख रुपये की मांग कर रहा है शिकायतकर्ता
- भाजपा पदाधिकारी क्या योगी से ऊपर हो गये हैं-दशमीत
सरस्वती लोक में जैन समाज के संत भवन व पंचायती चैत्यालय के ध्वस्तीकरण के आदेश के खिलाफ आज भाजपा के तमाम लोगों ने मेरठ विकास प्राधिकरण का दरवाजा खटखटा दिया। भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन रितुराज ने प्राधिकरण के वीसी से कहा कि आवासीय योजना में यदि किसी आवास में जैन समाज का मंदिर बना दिया गया तो इसमें क्या गलत हो गया। मंदिर तो हर घर में होता है। जिस व्यक्ति की शिकायत पर ध्वस्तीकरण के आदेश किये गये हैं, वह दस लाख रुपये व बीस हजार रुपये की मांग कर रहा है।
इससे पहले पूर्व महानगर अध्यक्ष द्वारा शक्ति प्रदर्शन करते हुए कक्ष में जुटाई गई भीड़ पर वीसी ने नाराजगी जताते हुए कहा कि उन्हें यह भीड़ लाने की जरूरत क्या है। वीसी ने उन्हें फाइल का अध्ययन करने के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया।
वहीं शिकायतकर्ता दशमीत सिंह ओबराय ने कहा कि एक तरफ योगी सरकार अवैध निर्माण के खिलाफ आदेश पारित कर रही है वहीं संपूर्ण भाजपा आवासीय योजना में अवैध रूप से बने जैन मंदिर के ध्वस्तीकरण आदेश के खिलाफ उठ खड़ी हुई है। क्या भाजपा के मौजूदा पदाधिकारी सीएम योगी से ऊपर हैं। ओबराय का यह भी कहना है कि पार्किंग आदि की कोई व्यवस्था न होने के कारण उनके घर के आसपास के हालात नरकीय हो गये हैं। वह भी भाजपा के समर्थक हैं और सभी धर्मों को मनाने वाले हैं, रही बात दस लाख रुपये मांगने की तो वे ऐसी कोई बात दिखा दें जिससे साबित हो रहा हो कि उन्होंने कोई पैसा मांगा है।
विस्तार से देखिये 👇
https://youtu.be/czTjRW5GYoo
https://youtu.be/czTjRW5GYoo
Follow us on 
फेसबुक –https://www.facebook.com/groups/480505783445020
ट्विटर –https://twitter.com/firstbytetv_
चैनल सब्सक्राइब करें –https://youtube.com/@firstbytetv
वेबसाइट –https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/firstbytetv/

