जौनपुर में भाजपा नेता प्रमोद यादव की दिनदहाड़े हत्या
BREAKING उत्तर प्रदेश कानपुर

जौनपुर में भाजपा नेता प्रमोद यादव की दिनदहाड़े हत्या

Spread the love
223 Views

यूपी के जौनपुर में बदमाशों ने भाजपा नेता प्रमोद यादव की गोली मारकर हत्‍या कर दी। घटना बक्सा थाना क्षेत्र के बोधापुर मोड़ के पास हुई है। प्रमोद यादव को 2012 में भाजपा ने प्रत्याशी घोषित किया था लेकिन नामांकन पत्र खारिज हो गया था। उस समय धनंजय सिंह की पत्नी जागृति निर्दल चुनाव लड़ी थीं। पुल‍िस मौके पर पहुंच गई है।

बताया गया है कि आज सुबह लगभग दस बजे प्रमोद यादव अपनी कार द्वारा घर से निकले थे। वह ज्योंहि गांव के मोड़ के पास रायबरेली-जौनपुर मार्ग के पास पहुंचे ही थे क‍ि बाइक सवार तीन लोग आए और उन्हें गोली मार दी। गोली उनके सीने में लगी। घायल हालत में परिजन इलाज के ल‍िए उन्‍हें जिला अस्पताल ले गए, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। घटना स्थल पर पुलिस फोर्स तैनात है। इस हत्या के पीछे वजह क्या रही,अभी इसका खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस छानबीन में लगी हुई है। आसपास के सीसीटीवी टीवी भी खंगाले जा रहे हैं। सर्विलांस टीम को भी इसमें लगाया गया है।

follow us on 👇

फेसबुक -https://www.facebook.com/groups/480505783445020
ट्विटर -https://twitter.com/firstbytetv_
चैनल सब्सक्राइब करें – https://youtube.com/@firstbytetv
वेबसाइट -https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम -https://www.instagram.com/firstbytetv/

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *