गुजरात में भाजपा तो हिमाचल में कांग्रेस ने लहराया जीत का परचम
BREAKING

गुजरात में भाजपा तो हिमाचल में कांग्रेस ने लहराया जीत का परचम

68 Views
  • गुजरात में भाजपा ने अपने नाम की 120 सीटें
  •  हिमाचल में 35 सीटें कांग्रेस तो 18 भाजपा के नाम
  • हार पर केजरीवाल बोले आप बनी राष्ट्रीय पार्टी
  • गुजरात में भाजपा की जीत पर देवेंद्र फडणवीस ने ली कांग्रेस और आप की चुटकी

गुजरात में बीजेपी ने बहुमत के साथ जीत दर्ज करने के अलावा कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। वहीं हिमाचल प्रदेश से चुनाव जीतने के बाद कांग्रेस पर्यवेक्षक हिमाचल के लिए रवाना हो गए हैं। गुजरात में मिली हार के बाद अरविंद केजरीवाल ने कहा, गुजरात के लोगों ने आम आदमी पार्टी को वोट देकर राष्ट्रीय पार्टी बना दिया है। जितने वोट गुजरात में आप को मिले है, उसके मुताबिक तो आप एक राष्ट्रीय पार्टी बन गई है। आप महज़ दस साल पहले छोटी सी आम आदमी पार्टी बनी थी। इसी के साथ कहा मैं गुजरात के लोगों का बहुत-बहुत शुक्रिया अदा करता रहूंगा। आप से मिले प्यार और सम्मान का ता उम्र आभारी रहूंगा। गुजरात को बीजेपी का गढ़ माना जाता है। हम गुजरात के किले को भेदने में कामयाब हो गए हैं। 13 फीसदी के करीब यहां की जनता ने हमें वोट किया है। इस बार आप किला भेदने में सफल हुई है , अगली बार किला जीतने में सफल होगी ।इसी दौरान अरविंद केजरीवाल ने चुनाव परिणाम पर लोगों को संबोधित करते हुए कहा, राष्ट्रीय पार्टी बनने पर आम आदमी पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं और सभी देशवासियों को बहुत बहुत बधाई हो।

गुजरात में शाम 5 बजे तक 139 सीटों के नतीजे आ चुके हैं, जिनमें से भाजपा ने 120, कांग्रेस ने 11, आम आदमी पार्टी ने चार, समाजवादी पार्टी ने एक सीट पर जीत हासिल की है।तीन निर्दलीय उम्मीदवार भी जीतने में कामयाब रहे।
वहीं, हिमाचल प्रदेश में 56 सीटों के नतीजों का ऐलान हो चुका है, जिनमें से 35 कांग्रेस, 18 सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। यहां भी तीन निर्दलीय उम्मीदवार जीत चुके हैं।

देवेंद्र फडणवीस बोले ने की कांग्रेस और आप की चुटकी

वहीं महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बीजेपी की जीत पर कहा, BJP ने PM मोदी के नेतृत्व में गुजरात में नया इतिहास रचा है। BJP की एक अप्रत्याशित किन्तु अपेक्षित विजय हुई है। कांग्रेस का तो सफाया ही हो गया है और जिन्होंने अपना मुख्यमंत्री पद का दावेदार घोषित किया था ऐसी आप नाम की पार्टी मुंह के बल गिर पड़ी है।

पीएम मोदी आज शाम पहुंचेंगे गुजरात

जीत के बाद गुजरात में बीजेपी मुख्यालय पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। पीएम मोदी शाम को 6 बजे गुजरात में बीजेपी मुख्यालय पहुचेंगे।ताजा आंकड़ों के मुताबिक कांग्रेस ने हिमाचल में 40 सीटों पर आगे है। वहीं, बीजेपी को सिर्फ 25 सीटों पर बढ़त हासिल है।जबकि आम आदमी पार्टी का कोई उम्मीदवार नहीं जीता है।

आजम खान के गढ़ पर बीजेपी का कब्जा

वहीं उत्तर प्रदेश के रामपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती लगभग खत्म हो चुकी है। आजम खान के गढ़ में बीजेपी ने अपना कब्जा कर लिया है। यहां से बीजेपी उम्मीदवार आकाश सक्सेना ने सदर सीट से शानदार जीत दर्ज की है। उन्होंने रामपुर विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार आसिम रजा को 34 हजार वोटों से हराया है। हालांकि, अभी औपचारिक ऐलान आना बाकी है। गौरतलब है कि, आजम खान की विधायकी में संकट उत्पन्न करने में आकाश सक्सेना का अहम योगदान माना जाता है।

follow us on facebook https://www.facebook.com/groups/480505783445020
follow us on twitter https://twitter.com/home
follow us on you tube https://www.youtube.com/channel/UCQAvrXttAEoWXP6-4ATSxDQ
follow us on website https://firstbytetv.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *