भाजपा सरकार ने धारा 370 खत्म कर देश को एक विधान देने का काम किया-जेपी नड्डा
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का आज मेरठ आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर जेपी नड्डा ने कहा कि मेरठ सांस्कृति और आध्यात्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर हम आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम मना रहे हैं। देशवासी हर घर में तिरंगा फहराएंगे। तिरंगे के साथ देश को जोड़ेंगे और उसे आगे बढ़ाने का काम करेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह भी कहना था कि यह देश कानून और नियम से चलता है। भाजपा ने धारा 370 को खत्म कर एक देश एक विधान का काम किया है।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड़्डा ने शहीद स्मारक से तिरंगा रैली को रवाना किया। यह रैली दिल्ली रोड, भैसाली बस अड्डा होते हुए बेगमपुल, बच्चा पार्क से छतरी वाले पीर तक पहुंची। उसके बाद घंटाघर, रेलवे रोड चौराहे से बागपत अड़्डे तक पहुंची। अपने संबोधन में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि उनके लिए यह गर्व की बात है कि आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत आज वह क्रांतिधरा में हैं। मेरठ की पहचान देशभर में ही नहीं पूरी दुनिया में है। आजादी के लड़ाई में मेरठ ने अपनी विशेष पहचान स्थापित की। आज कश्मीर से कन्या कुमारी तक एक तिरंगा फहराया जाता है। आज हर स्कूल कॉलेज और गांव में तिरंगा रैली निकाली जा रही हैं। तिरंगे की सुरक्षा के लिए जीवन समर्पित करने का संकल्प लीजिए। आइए हम सब तिरंगा यात्रा के लिए निकलें।

इससे पूर्व मेरठ पहुंचने पर भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल, राज्यसभा सदस्य डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेई, प्रदेश सरकार के मंत्री डॉ सोमेंद्र तोमर, दिनेश खटीक, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, भाजपा एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज ने उनका स्वागत किया। यहां मंच पर चढ़ने को लेकर भाजपा नेताओं की पुलिस अफसरों से तीखी नोंकझोंक भी हुई। मंच पर पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में भाजपा नेता मुकेश सिंघल ने व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा को मंच पर नहीं आने दिया।
follow us on facebook https://www.facebook.com/groups/480505783445020
follow us on twitter https://twitter.com/home
follow us on you tube https://www.youtube.com/channel/UCQAvrXttAEoWXP6-4ATSxDQ
follow us on website https://firstbytetv.com/