दिल्ली के द्वारक में बड़ी वारदात, छोटी बहन के साथ खड़ी छात्रा पर बाइक सवारों ने फेंका एसिड
- दिल्ली के द्वारक में दो बाइक सवारों ने दिया बड़ी वारदात को अंजाम
- छोटी बहन के साथ खड़ी छात्रा पर तेजाब से हमला
- घटना का CCTV फुटेज आया सामने
- महिला आयोग ने लिया संज्ञान , कही इंसाफ दिलाने की बात
दिल्ली के द्वारका में बहन के साथ खड़ी एक स्कूली छात्रा पर युवक ने एसिड से अटैक कर दिया। घटना सुबह करीब 9 बजे की बताई जा रही है। जिसके बाद लड़की को सफदरगंज अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। जहां दिल्ली पुलिस की टीम भी पहुंच चुकी है।
दिल्ली पुलिस को आज सुबह करीब 9 बजे मोहन गार्डन के पास छात्रा पर तेजाब फेंकने की सूचना मिली थी। पुलिस के अनुसार , छात्रा की उम्र 17 साल है। वह अपनी छोटी बहन के साथ खड़ी थी। तभी बाइक सवार दो युवक आते हैं और उस पर एसिड फेंक देते हैं। छात्रा ने दो लड़कों पर शक ज़ाहिर किया है। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल छात्रा का अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस के मुताबिक, छात्रा की हालत स्थिर है। हालांकि, पुलिस का ये भी कहना है कि इस बारे के डॉक्टर्स ज्यादा जानकारी दे सकते हैं।
दिल्ली महिला आयोग ने 17 वर्षीय छात्रा के साथ हुई इस घटना पर संज्ञान लिया है। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालिवाल ने ट्वीट कर जानकारी दी की द्वारका मोड़ के पास एक स्कूली छात्रा पर तेजाब फेंका गया है। हमारी टीम पीड़िता की मदद के लिए अस्पताल पहुंची है। उन्होंने कहा कि वो बेटी को इंसाफ दिलाएंगे। बता दें सालों से दिल्ली महिला आयोग देश में तेजाब बैन करने की लड़ाई लड़ रहा है।
दिल्ली में बहन के साथ खड़ी छात्रा पर बाइकसवार ने फेंका एसिड, CCTV फुटेज आया सामने ||#DelhiPolice #Delhi #cctvfootage pic.twitter.com/1qZukYNiCA
— FIRSTBYTE.Tv (@firstbytetv_) December 14, 2022
follow us on facebook https://www.facebook.com/groups/480505783445020
follow us on twitter https://twitter.com/home
follow us on you tube https://www.youtube.com/channel/UCQAvrXttAEoWXP6-4ATSxDQ
follow us on website https://firstbytetv.com/