भारत जोड़ो यात्रा: राहुल गांधी को बम से उड़ाने की मिली धमकी
BREAKING राष्ट्रीय

भारत जोड़ो यात्रा: राहुल गांधी को बम से उड़ाने की मिली धमकी

Spread the love
131 Views

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के मध्य प्रदेश पहुंचने से पहले इंदौर मे राहुल गांधी को धमकी भरा पत्र मिला हैै। जिसके बाद हड़कंप मच गया। पुलिस जांच मे जुटी है।
इंदौर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को धमकी भरा पत्र मिला है। पत्र मे राहुल गांधी को बम से उड़ाने की धमकी से इंदौर मे हड़कंप मच गया। पुलिस भी मामले की तफतीश मे जुट गई है।
रिपोर्टस के मुताबिक धमकी भरा पत्र शुक्रवार की सुबह एक अज्ञात शख्स मिठाई की दुकान पर छोड़ गया था। आसपास लगे सीसीटीवी के आधार पर जांच की जा रही है। इसी के साथ अज्ञात शख्स पर धारा 507 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

बता दें आज भारत जोड़ो यात्रा का 72 वा दिन है। इस यात्रा ने बीते 7 नवंबर को महाराष्ट्र में प्रवेश किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *