लोकसभा से पहले भाजपा की राज्यसभा की दस सीटों पर बड़ी तैयारी
BREAKING उत्तर प्रदेश मुख्य ख़बर राष्ट्रीय

लोकसभा से पहले भाजपा की राज्यसभा की दस सीटों पर बड़ी तैयारी

116 Views

देश के साथ ही यूपी भी पूरी तरह से चुनावी मोड में आ गया है। लोकसभा की तैयारी के बीच 27 फरवरी को यूपी राज्यसभा की दस सीटों के लिये चुनाव होने जा रहा है। इनमें से नौ भाजपा के सदस्य हैं। हालांकि इस बार विधानसभा में विधायकों की संख्या को देखते हुए भाजपा के सात सदस्य ही राज्यसभा पहुंच सकते हैं। भाजपा अब इस मंथन में लगी है कि आखिर वो कौन सात चेहरों हों जो लोकसभा चुनाव जीत में पार्टी के लिये खासे मददगार साबित हों। इन सात चेहरों का चयन जातीय व क्षेत्रीय समीकरण की तराजू पर तोलकर किया जाना है।

इन दिनों देश के राजनीतिज्ञों के विचार मंथन का एक बड़ा हिस्सा ओबीसी पर केंद्रित है तो समझा जा सकता है कि राज्यसभा सदस्य चुने जाने में भी ओबीसी को खास तवज्जो दी जा सकती है। भाजपा ओबीसी समाज से आने वाले दो से तीन नेताओं को राज्यसभा भेजकर समाज को नया संदेश दे सकती है। महिला उम्मीदवार को भी पार्टी राज्यसभा भेजने की तैयारी में हैं। बावजूद इसके पार्टी की प्राथमिकता फिलहाल सभी छह क्षेत्रों से उम्मीदवारों का चयन करना है।

इसके अलावा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल भी खत्म होने जा रहा है। जेपी नड्डा फिलहाल हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा सदस्य हैं। हिमाचल प्रदेश में भी एक सीट पर राज्यसभा चुनाव होना प्रस्तावित है। कांग्रेस विधायकों की संख्या यहां भाजपा की तुलना में अधिक होने के कारण पार्टी यहां जेपी नड्डा को उम्मीदवार बनाकर बड़ा रिस्क नहीं उठायेगी। ऐसे में कयास लगाये जा रहे हैं कि जेपी नड्डा को यूपी से राज्यसभा भेजा जाये। नड्डा के जरिये पार्टी अगड़ी जातीय समीकरण को भी तराशने की कोशिश करेगी।

सात पुख्ता सीटों के लिये दलित चेहरे के रूप में दूसरा बड़ा नाम दुष्यंत गौतम का हो सकता है। गौतम पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री हैं। वह उत्तराखंड के प्रभारी भी हैं। भाजपा का बड़ा दलित चेहरा होने के कारण पार्टी उन्हें भी राज्यसभा सदस्य बनाना चाहेगी।  पार्टी राज्यसभा चुनाव के जरिये काफी कुछ संदेश देने की कोशिश में रहेगी। एक बडा संदेश मुस्लिमों को पार्टी से जोड़ने का भी रहेगा। इसके लिये पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी को भी यूपी से राज्यसभा उम्मीदवार बनाया जा सकता है।

नामों की इस फेहरिस्त में एक बड़ा चौकाने वाला नाम कवि कुमार विश्वास का भी हो सकता है। आप से खटपट और भाजपा के प्रति नरम रूख रखने वाले कुमार विश्वास को पूर्व भाजपा विधान परिषद सदस्य बनना चाहती थी जबकि कुमार विश्वास उच्च सदन यानी राज्यसभा जाने की इच्छा रखते हैं। अब चूंकि राज्यसभा चुनाव होने जा रहे हैं तो यह भी संभावना है कि पार्टी कुमार विश्वास को भाजपा उम्मीदवार घोषित कर दे।

follow us on 👇

फेसबुक -https://www.facebook.com/groups/480505783445020
ट्विटर -https://twitter.com/firstbytetv_
चैनल सब्सक्राइब करें – https://youtube.com/@firstbytetv
वेबसाइट -https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम -https://www.instagram.com/firstbytetv/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *