युवक के मुंह में पेशाब करते हुए की पिटाई। शर्मनाक!
उत्तर प्रदेश मेरठ आस-पास

युवक के मुंह में पेशाब करते हुए की पिटाई। शर्मनाक!

Spread the love
  • उत्तर प्रदेश के गोंडा से आई गुंडागर्दी की खबर
  • युवक के साथ मारपीट , फिर टॉयलेट पीने के लिए किया मजबूर
  • गुंडों ने घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर डाला
  • राज्य में पुलिस के रवैए और योगी सरकार पर उठे सवाल

उत्तर प्रदेश के गोंडा से गुंडागर्दी की खबर सामने आई है जहां एक युवक के साथ पहले दबंगों ने मारपीट की और फिर उसे पेशाब पीने तक के लिए मजबूर कर दिया. इस घटना का वीडियो भी रिकॉर्ड किया गया था जो कि अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. इस वीडियो के सामने आने के बाद एक बार फिर राज्य में पुलिस के रवैए और योगी सरकार के दावों पर सवाल उठने लगे हैं.

दरअसल, उत्तर प्रदेश के गोंडा शहर में अपराधियों का बोलबाला देखने को मिला है. गुंडो ने फिल्मी स्टाइल में देसी पिस्टल लहराते हुए एक युवक के साथ मारपीट की और फिर उसे पेशाब पीने तक पर मजबूर कर दिया है. खास बात यह है कि इसका वीडियो भी बनाया गया. जानकारी के मुताबिक यह घटना 31 अक्टूबर की दोपहर तीन बजे की है. इस दौरान गुंडों के मन में पुलिस का कोई भय नहीं दिखा ||

https://youtu.be/kjp6dEpU1As

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *