‘पीएम मोदी की हत्या के लिए तत्पर रहो’ ये क्या बोल गए कांग्रेस नेता, बाद में बोले फ्लो में निकल गया
BREAKING राष्ट्रीय

‘पीएम मोदी की हत्या के लिए तत्पर रहो’ ये क्या बोल गए कांग्रेस नेता, बाद में बोले फ्लो में निकल गया

Spread the love
156 Views
  • कांग्रेस पूर्व मंत्री राजा पटेरिया ने दिया विवादित बयान
  • पटेरिया ने कथित तौर पर बोली पीएम की हत्या की बात
  • विवादित बयान से घिरे पटेरिया बोले जो हुआ फ्लो में हुआ
  • बयान के बाद बीजेपी नेताओं ने कांग्रेस पर साधा निशाना

कांग्रेस के पूर्व मंत्री राजा पटेरिया के विवादित बयान से हड़कंड मच गया है। बयान में वह कथित तौर पर ‘पीएम मोदी की हत्या’ की बात कह रहे हैं। लेकिन बाद में पटेरिया अपने बयान से पलट गए। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि उनका मतलब था कि अगले चुनाव में मोदी को हराओ। उन्होंने आगे कहा कि ये फ्लो में हो जाता है। इस बयान के बाद बीजेपी नेताओं को भी कांग्रेस पर निशाना साधने का मौका मिल गया है। जिसके बाद बीजेपी नेताओं ने वीडियो शेयर कर कांग्रेस पर निशाना साधा है।

राजा पटेरिया के कथित तौर पर सामने आए वीडियो में वे कुछ कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहते नजर आ रहे हैं, मोदी चुनाव खत्म कर देगा, मोदी जाति, धर्म, भाषा के आधार पर बांट देगा, आदिवासियों का दलितों का और अल्पसंख्यकों का जीवन खतरे में है, यदि संविधान को बचाना है तो मोदी की हत्या करने के लिए तैयार रहो। हालांकि, बाद में उन्होंने हत्या का मतलब हार बताया।

राजा पटेरिया ने वीडियो वायरल होने के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि इस बयान से उनका मतलब अगले चुनाव में बीजेपी को हराने से था। उन्होंने कहा, यह फ्लो में हुआ है। लेकिन जिस व्यक्ति ने भी ये वीडियो रिकॉर्ड किया है उसने बस यही हिस्सा उठाया है। राजा ने आगे कहा कि ये वीडियो एडिट किया गया है। मेरा वह मतलब नहीं था जो दिखाया गया है। मेरे बयान को तोड़कर पेश किया गया है।

कांग्रेस के पूर्व मंत्री राजा पटेरिया के बयान पर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा बोले कि पटेरिया जी के बयानों को मैंने खुद सुना है। उससे स्पष्ट होता है कि यह कांग्रेस महात्मा गांधी की है। उन्होंने आगे कहा कि ये इटली की कांग्रेस है और इटली की मानसिकता मुसोलिनी की है। राहुल गांधी की यात्रा में स्वरा भास्कर, कन्हैया कुमार, सुशांत चल रहे हैं। जिस पर उन्होंने कहा कि मैंने एसपी को इस मामले में तत्काल FIR के निर्देश दिए हैं।

follow us on facebook https://www.facebook.com/groups/480505783445020
follow us on twitter https://twitter.com/home
follow us on you tube https://www.youtube.com/channel/UCQAvrXttAEoWXP6-4ATSxDQ
follow us on website https://firstbytetv.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *