दिल्ली विधानसभा में आप विधायकों की एंट्री पर रोक, आप ने बताया भाजपा की तानाशाही
BREAKING दिल्ली-एनसीआर मुख्य ख़बर

दिल्ली विधानसभा में आप विधायकों की एंट्री पर रोक, आप ने बताया भाजपा की तानाशाही

Spread the love
27 Views

दिल्ली विधानसभा में बृहस्पतिवार को आम आदमी पार्टी के विधायकों को एंट्री नहीं दी गई है। उधर, पूर्व सीएम आतिशी ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए  कहा कि भाजपा ने तानाशाही की सारी हदें पार कर दी हैं। आतिशी आप विधायकों के साथ धरना-प्रदर्शन कर रही हैं।

दरअसल,  दिल्ली विधानसभा में आबकारी नीति पर पेश की गई नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) रिपोर्ट पर आज चर्चा हो रही है। उधर, दिल्ली विधानसभा सत्र के तीसरे दिन सदन से विपक्ष के सभी 21 विधायक गायब हैं। इन सभी को शुक्रवार तक के लिए सदन से निष्कासित किया गया है। दिल्ली विधानसभा सदन में भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय गोयल कार्यवाही देखने पहुंचे।

सदन में भाजपा विधायक सतीश उपाध्याय ने बलिदानी भगत सिंह और बाबा साहेब के चित्रों पर की जा रही राजनीति का मुद्दा उठाया। उन्होंने अपने इलाके मालवीय नगर में आप सरकार के दौरान क्षतिग्रस्त हुई भगत सिंह की प्रतिमा का मुद्दा उठाया।

अभी तक कैग की दो रिपोर्ट सदन में रखी जा चुकी हैं। इनमें अरविंद केजरीवाल का सीएम आवास और दिल्ली की शराब नीति शामिल हैं। भाजपा ने सीएम आवाज को शीशमहल व शराब नीति को बड़ा घोटाला करार देते हुए इस बार का दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ा और जीता है। कैग रिपोर्ट में शराब घोटाले में 2000 करोड़ से ज्यादा का नुकसान होना बताया गया है। इसे लेकर जहां भाजपा आम आदमी पार्टी पर भ्रष्टाचार का मुद्दा बनाते हुए हमलावर है वहीं आम आदमी पार्टी बाबा साहब व शहीद भगत सिंह का फोटो हटाने को लेकरक हमलावर है।

विधानसभा में इसे लेकर किये गये शोरशराबे के बाद ही आतिशी समेत विपक्ष के 21 विधायकों को शुक्रवार तक के लिये सदन से निलंबित किया गया है।

follow us on 👇

फेसबुक –https://www.facebook.com/groups/480505783445020
ट्विटर –https://twitter.com/firstbytetv_
चैनल सब्सक्राइब करें –https://youtube.com/@firstbytetv
वेबसाइट –https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/firstbytetv/