महिला अफसर से दुष्कर्म के प्रयास में बागपत जेलर निलंबित
उत्तर प्रदेश के बागपत जिला जेल में तैनात महिला अधिकारी से अभद्रता और दुष्कर्म के प्रयास के आरोप में जेलर जितेंद्र कश्यप को शासन ने निलंबित कर दिया है। जितेंद्र कश्यप को लखनऊ मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। उनके खिलाफ छेड़छाड़ व दुष्कर्म के प्रयास जैसी गंभीर धाराओं में भी रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
महिला अधिकारी ने अपने शिकायती पत्र में जानकारी दी है कि जिला कारागार अधीक्षक विष्णुकांत मिश्रा के सेवानिवृत्त होने के बाद जेलर जितेंद्र कश्यप को अधीक्षक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था। आरोप है कि एक जनवरी को जितेंद्र कश्यप ने अधीक्षक कार्यालय में बुलाकर उनसे अभद्रता की और दुष्कर्म का प्रयास किया।
सूत्रों का कहना है कि इसकी शिकायत स्थानीय स्तर पर की गई लेकिन इसे गंभीरता से नहीं लिया गया। जिस पर महिला अधिकारी ने प्रदेश मुख्यालय को इससे अवगत कराया। इस शिकायत को मुख्यालय स्तर पर बेहद गंभीरता से लिया गया। जांच कराई गई और जांच में आरोप सही पाये जाने के बाद जितेंद्र कश्यप को निलंबित कर दिया गया। जितेंद्र कश्यप निलंबन अवधि के दौरान मुख्यालय से संबंद्ध कर दिया गया है।
महिला अधिकारी की तहरीर पर बागपत पुलिस ने जेलर जितेंद्र कश्यप के खिलाफ छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास जैसी गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
follow us on 👇
फेसबुक –https://www.facebook.com/groups/480505783445020
ट्विटर –https://twitter.com/firstbytetv_
चैनल सब्सक्राइब करें –https://youtube.com/@firstbytetv
वेबसाइट –https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/firstbytetv/