हथियार बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश मेरठ

हथियार बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

59 Views

स्थानीय निकाय चुनाव से पूर्व मेरठ पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर भारी तादात में अवैध हथियार बरामद किये हैं। अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने दावा किया है कि इन हथियारों की सप्लाई यूपी के अन्य जिलों में भी की जानी थी। ऐसा निकाय चुनाव के दौरान माहौल बिगाड़ने के उद्देश्य से किया जा रहा था।

मेडिकल थाना पुलिस व सर्विलांस टीम द्वारा जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है उनमें शादान पुत्र शाहिद निवासी फलावदा,  अनस पुत्र हफजी निवासी शकूरनगर और शोएब पुत्र हमराज निवासी रशीदनगर शामिल हैं। बकौल एसपी क्राइम अनित कुमार  एक बदमाश शाहनवाज उर्फ लक्की पुत्र हशमत मौके से भाग गया।

गुरुवार को मीडिया के सामने तीनों को पेश करते हुए एसपी क्राइम अनित कुमार ने बताया कि चुनाव को देखते हुए लगातार टीम काम कर रही है। सर्विलांस सेल को लगातार अवैध हथियार तैयार होने का इनपुट मिल रहा था। गिरफ्तार लोगों के पास से पांच पिस्टल, चार तमंचे और हथियार बनाने का सामान बरामद हुआ है। गंभीर तथ्य यह भी है कि पुलिस ने जिन तीनों आरोपियों को पकड़ा है उनकी उम्र ज्यादा नहीं हैं। अनस कुल 22, शोएब 23, जबकि शादान 25 साल का है।

follow us on 👇

https://www.facebook.com/groups/480505783445020
https://twitter.com/home
https://www.youtube.com/channel/UCQAvrXttAEoWXP6-4ATSxDQ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *