दिल्ली में महिला के साथ हुई दर्दनाक वारदात में हुए ये नए खुलासे
BREAKING दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली में महिला के साथ हुई दर्दनाक वारदात में हुए ये नए खुलासे

83 Views

1 जनवरी को नग्न अवस्था में दिल्ली की सड़क पर महिला का शव मिलने से देश में हड़कंप मच गया। जिसमे पुलिस ने दावा किया कि 5 कार सवार युवकों ने युवती की स्कूटी में टक्कर मारी। जिसके बाद युवती का शव कार में फंस गया और 13 किमी तक कर के साथ ही घिसटता चला गया। आरोपियों ने 13 किमी तक चलने के बाद कार रोकी तो देखा कि एक शव उनकी कार में फंसा है। जिसे देखकर वो डर गए और शव को सड़क पर छोड़कर भाग गए।

31 दिसंबर की रात थी जहां एक तरफ पूरा देश नए साल का जश्न मना रहा था। वहीं दूसरी ओर राजधानी दिल्ली की सड़कों पर 20 साल की अंजली को घसीटा जा रहा था। घसीटने के बाद शव को सड़क पर छोड़ दिया गया। जब पुलिस सूचना पाकर पहुंची, तो शव देखकर दंग रह गई। क्योंकि उसके जिस्म पर कोई कपड़ा तक नहीं था। लाश की हालत ऐसी थी देखकर किसी का भी दिल दहल जाए।पुलिस ने इस मामले में कार को बरामद कर लिया है साथ ही सभी 5 आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया। लेकिन पुलिस की इस थ्योरी पर लगातार सवाल तो उठ ही रहे हैं। वहीं इस केस में कुछ और भी बड़े खुलासे हुए हैं जैसे–

घटना के दौरान अंजली की सहेली भी उसके साथ थी

सुल्तानपुरी केस में दिल्ली पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज हाथ लगा है। जिसमे देखा गया है कि अंजलि रात 1 बजकर 45 मिनट पर एक होटल से नए साल की पार्टी करके निकल रही है। और इस दौरान अंजली अकेली नहीं निकली सीसीटीवी में अंजलि के साथ उसकी दोस्त भी नजर आ रही है। स्कूटी दोस्त चला रही है और अंजलि पीछे बैठी हुई है। कुछ दूर चलने के बाद अंजली स्कूटी चलती है और दोस्त पीछे बैठ जाती है। जिसके थोड़ी देर बाद ही स्कूटी आरोपियों की कार से टकरा जाती है। एक्सीडेंट के दौरान अंजली की दोस्त को थोड़ी चोटें आई और वह अपने घर चली गई। लेकिन अंजली का पैर कार के एक्सेल में फंस गया, जिसके बाद अंजली कार के साथ–साथ 13 किमी तक घिसटती चली गई। और कार में बैठे आरोपियों को इसकी भनक तक नहीं लगी।

होटल मैनेजर ने भी किया चौंकाने वाला खुलासा

जिस होटल में अंजलि पार्टी करने गई थी, उसके मैनेजर अनिल ने बताया कि अंजलि और उसकी दोस्त पार्टी के लिए होटल में पहले से ही पहुंच चुकी थीं। दोनों ने होटल में कमरा बुक किया था। फिर बाद में दो लड़के आए थे। उनके आने के बाद होटल में दोनो लड़कियों का आपस में झगड़ा हुआ था। दोनों नशे में धुत थी। जिसके बाद दोनों लड़कियों को होटल से बाहर कर दिया गया था। उसके बाद दोनो का होटल के नीचे भी झगड़ा हुआ। होटल के पास मौजूद लोगों ने दोनों को छुड़ाया। होटल मैनेजर से मिली जानकारी के मुताबिक लड़कियों के साथ 5-7 दोस्त मौजूद थे।

फिलहाल पुलिस अंजलि की सहेली और पार्टी में मौजूद बाकी लोगों से पूछताछ कर रही है। अंजलि की सहेली का बयान पुलिस दर्ज कर चुकी है। कोर्ट के सामने भी उसका बयान पेश किया जा सकते हैं।दिल्ली पुलिस ने इस मामले में एक और बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि सुल्तानपुरी में एक्सीडेंट के बाद अंजलि के शव को कंझावला तक 12 किलोमीटर तक घसीटा गया था। पहले दिल्ली पुलिस ने बताया था कि शव को सिर्फ 4 किलोमीटर घसीटा गया था। इतना ही नहीं पुलिस के मुताबिक, जिस गाड़ी से एक्सीडेंट हुआ, वह आरोपियों की नहीं थी। आरोपी किसी और से इसे मांगकर लाए थे।

पार्टी करके लौट रहे थे आरोपी, दोस्त से मांगी थी कार

पुलिस के मुताबिक आरोपी दीपक खन्ना और अमित खन्ना ने अपने दोस्त आशुतोष से कार ली थी। कार में सवार होकर पांचों आरोपी मुरथल में पार्टी करने गए थे। ये एक्सीडेंट मुरथुल से लौटते वक्त हुआ था। आरोपियों ने एक्सीडेंट के बाद कार को आशुतोष के पास ही छोड़ दी। दोनों ने आशुतोष को बताया था कि वो शराब पीकर आ रहे थे, तभी कार स्कूटी से टकरा गई। दोनों कार छोड़कर घर चले गए। यह कार आशुतोष के साले की थी।

रेप पर संशय ?

अंदेशा ये भी जताया जा रहा है कि पीड़िता अंजलि सिंह का रेप हुआ। हालांकि, पुलिस ने अभी तक इससे इंकार करती आ रही है। साथ ही पुलिस का ये भी कहना है कि पोस्टमार्टम किया गया है। रिपोर्ट आने के बाद साफ हो जाएगा कि पीड़िता की मौत कैसे हुई? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

आज होगा अंजली का अंतिम संस्कार

मृतका का आज पोस्टमार्टम होना है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आज ही शव को परिवार को सौंप दिया जाएगा। अंजली के मामा ने बताया कि अंजली को मंगोलपुरी स्थित करण विहार लाकर अंतिम संस्कार किया जाएगा। बता दें पीड़िता के मामा लगातार पुलिस की थ्योरी और कार्रवाई पर सवाल उठा रहे हैं। वो दावा कर रहे हैं कि अंजलि के साथ निर्भया जैसी वारदात को अंजाम दिया गया।

follow us on facebook https://www.facebook.com/groups/480505783445020
follow us on twitter https://twitter.com/home
follow us on you tube https://www.youtube.com/channel/UCQAvrXttAEoWXP6-4ATSxDQ
follow us on website https://firstbytetv.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *