मेरठ में एक और चोरी की घटना हुई CCTV में कैद
उत्तर प्रदेश मेरठ आस-पास

मेरठ में एक और चोरी की घटना हुई CCTV में कैद

Spread the love
  • मेरठ के रेलवे रोड थाना में चोरी की घटना
  • पूरी घटना घर के सामने लगे CCTV में कैद
  • चोर 45 हज़ार की नगदी लेकर फरार
  • 10 फुट ऊंची दीवार कूदकर चोर बाहर निकला

मेरठ के रेलवे रोड थाना क्षेत्र में शातिर चोर ने बेहद सफाई से चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर गेट कूदकर घर में घुसा। चोरी की, और दूसरी दीवार फांदकर घर से बाहर निकला। यह पूरी घटना घर के सामने की बिल्डिंग में लगे CCTV में कैद हो गई। पुलिस फुटेज के आधार पर चोर की तलाश कर रही है।

मेरठ रेलवे रोड थाना क्षेत्र के साबुन गोदाम में सुरेश कुमार प्रजापति का मकान है। शनिवार को सुरेश कुमार पूरे परिवार के साथ बाहर घूमने गए थे। घर में ताला पड़ा था। इसी मौके का फायदा उठाकर एक चोर घर में घुसा। अंदर जाकर घर खंगाला। घर में 45 हजार रुपए नकदी रखी थी। चोर ने नीले रंग की थैली में पैसे रखे और दीवार कूदकर चुपचाप बाहर निकल गया।

शातिर चोर ने घर में घुसने और बाहर निकलने के लिए दो अलग रास्ते चुने। वो लोहे का मेन गेट कूदकर अंदर गया। बाहर निकलने के लिए घर की दूसरी तरफ की साइड दीवार को चुना। 10 फुट ऊंची दीवार कूदकर चोर बाहर निकला। बाहर निकलने के बाद चुपचाप मुख्य सड़क से होता हुआ चला गया।

देखिए CCTV मे रिकॉर्ड तस्वीरें , बाहर निकलने का पूरा तरीका सामने की बिल्डिंग में लगे CCTV में कैद हो गया। परिवार की तहरीर के आधार पर पुलिस जांच में जुटी। वहीं सामने की बिल्डिंग के CCTV चैक करने पर पूरी घटना देखी। पुलिस फुटेज के आधार पर चोर की तलाश कर रही है।

https://youtu.be/KMiBQS4UMqY

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *