आगरा में सर्राफ की हत्या कर लूटपाट करने वाला अमन ढेर
BREAKING आगरा उत्तर प्रदेश मुख्य ख़बर

आगरा में सर्राफ की हत्या कर लूटपाट करने वाला अमन ढेर

Spread the love
6 Views

आगरा के सर्राफ योगेश उर्फ योगेंद्र चौधरी की हत्या कर बीस लाख रुपये के जेवरात लूटने के एक आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। मारे गये बदमाश का नाम अमन था। पुलिस ने इस वारदात में शामिल उसके भाई सुमित को गिरफ्तार कर लिया है जबकि तीसरा फारूख अभी फरार है। पुलिस ने उस पर  पचास हजार रुपये के इनाम की घोषणा कर दी है।  आगरा पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्याकांड व लूट का खुलासा 72 घंटे में किया है। टीम को पच्चीस हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की गई है।

श्री बालाजी ज्वैलर्स के शोरूम में चार दिन पहले सनसनीखेज वारदात को बदमाशों ने अंजाम दिया था। बदमाशों ने 22 लाख रुपये से ज्यादा के जेवरात लूटे थे। शोरूम पर सेल्स गर्ल रेनू और एक अन्य ग्राहक मौजूद थीं। बदमाशों ने भागते समय शोरूम के सामने ही सराफा कारोबारी योगेश चौधरी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। योगेश ने बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की थी। जिसके चलते उनकी हत्या कर दी गई।

इस घटना के बाद व्यापारियों ने पुलिस को 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया था। इस अवधि में  मंगलवार सुबह पुलिस ने मुठभेड़ में मुख्य आरोपी बिचपुरी के मघटई के रहने वाले अमन को ढेर कर दिया। पुलिस के मुताबिक मंगलवार सुबह सिकंदरा थाना इलाके में अंसल एपीआई के पास बदमाशों को घेर लिया। इस पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। इस पर एक बदमाश को गोली लग गई। उसे अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में बदमाश को मृत घोषित कर दिया गया। मारे गये बदमाश की पहचान अमन यादव के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक सीसीटीवी के जरिये पुलिस बिचपुरी ब्लाक के एक गांव तक पहुंच गयी थी। बदमाश वारदात के बाद यहां पहुंचे थे। एक फुटेज में एक बदमाश की पहचान हो पाई थी। इसके बाद ही पुलिस ने अपना जाल बिछाया औऱ इस हत्या व लूटकांड का खुलासा कर दिया।
अमन के भाई सुमित को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ये जगदीशपुरा थाना के बिचपुरी के मघटई के रहने वाले हैं। एक अन्य आरोपी फारुख भी इसी गांव का है, जो अभी फरार है। पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार के मुताबिक अमन की गोली से सर्राफ की मौत हुई थी। अमन का भाई सुमित भी इस वारदात में शामिल रहा। एक CCTV सामने आया था, जिसमें बाइक चलाते फारूख दिख रहा। बीच में सुमित और पीछे अमन बैठा है। ये तीनों एक ही गांव के रहने वाले हैं। सोने और चांदी की जितनी भी ज्वेलरी लूटी थी, पुलिस ने सभी रिकवर कर ली है।

Follow us on 👇

फेसबुक –https://www.facebook.com/groups/480505783445020
ट्विटर –https://twitter.com/firstbytetv_
चैनल सब्सक्राइब करें –https://youtube.com/@firstbytetv
वेबसाइट –https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/firstbytetv/