देश में मॅाक ड्रिल के साथ ही कल पाक सीमा पर हवाई अभ्यास भी करेगा भारत
BREAKING मुख्य ख़बर राष्ट्रीय

देश में मॅाक ड्रिल के साथ ही कल पाक सीमा पर हवाई अभ्यास भी करेगा भारत

Spread the love
10 Views
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है। इस बीच भारत सरकार की ओर से देश के सभी राज्यों में बुधवार को मॉक ड्रिल करने को कहा गया है। देश भर के चिह्नित करीब 300 जिलों में 7 मई को बड़े पैमाने पर सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल के आयोजन का निर्देश दिया गया है। साल 1971 में पाकिस्तान के साथ हुए युद्ध के बाद पहला ऐसा अभ्यास होगा।
देश के अलग-अलग हिस्सों में कल होने वाले मॉक ड्रिल को लेकर तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। इस बीच खबर है कि पाक सीमा पर अभ्यास के लिए भारत की ओर से NOTAM जारी किया गया है।बता दें कि भारत कल हवाई अभ्यास करेगा। इसको देखते हुए हवाई अभ्यास के लिए NOTAM जारी किया गया है। इस संबंध में नोटिस भी जारी किया गया है। ये हवाई युद्धाभ्यास पाकिस्तान की सीमा के दक्षिणी हिस्से के पास किया जाएगा।

Follow us on 👇

फेसबुक –https://www.facebook.com/groups/480505783445020
ट्विटर –https://twitter.com/firstbytetv_
चैनल सब्सक्राइब करें –https://youtube.com/@firstbytetv
वेबसाइट –https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/firstbytetv/