अखिलेश यादव के संस्कार सपा व उनको ले डूबेंगे-केशव
BREAKING उत्तर प्रदेश मुख्य ख़बर मेरठ

अखिलेश यादव के संस्कार सपा व उनको ले डूबेंगे-केशव

Spread the love
  • कावंड़ यात्रा में नेम पट्टिका से हर्ज क्या है-केशव
  • धार्मिक भावना आहत न हो यही सरकार की मंशा-मौर्या
  • कोई नहीं लगाता है तो संगठन प्रशासन को सूचित करें
  • अखिलेश यादव के संस्कार सपा को ले डूबेंगे-केशव
  • 2027 में प्रदेश सपा को पूर्णत नकार देगा-मौर्या

यूपी के डिप्टी चीफ मिनिस्टर केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि कावंड़ यात्रा के दौरान दुकानों पर पहचान संबंधी नेम पट्टिका लगाने में हर्ज ही क्या है। धार्मिक भावना आहत अथवा खंडित न हो, सरकार भी यहीं चाहती है और जनता भी। जहां तक नये प्रदेश अध्यक्ष के नाम का सवाल है तो जैसे ही वह घोषित होगा सबको पता चल जायेगा। डिप्टी चीफ ने यह भी कहा कि गैरकानूनी काम जो भी करेगा,उसके खिलाफ कार्रवाई तो होगी ही, ऐसे लोग गैर कानूनी रास्ता छोड़ दें वरना जेल का रास्ता अपनाना पड़ेगा। अखिलेश यादव के इस बयान पर कि सीओ व एसडीएम  की ड्यूटी कावंडि़यों के पैर दबाने के लिये लगनी चाहिये केशव ने कहा कि अखिलेश यादव ने पिता ने राम सेवकों पर गोली चलवाई थी,अब अखिलेश ऐसी बात कर रहे हैं और ये उनके संस्कार हैं। हां, उनके ये संस्कार अखिलेश यादव व समाजवादी पार्टी को ले डूबेंगे।

https://youtu.be/PxeEtUgfhCo

केशव प्रसाद मौर्य आज सर्किट हाउस में मीडिया से वार्ता कर रहे थे। वह यहां कृषि विश्वविद्यालय में आय़ोजित एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम में भाग लेने आये हुए हैं।

Follow us on 👇

फेसबुक –https://www.facebook.com/groups/480505783445020
ट्विटर –https://twitter.com/firstbytetv_
चैनल सब्सक्राइब करें –https://youtube.com/@firstbytetv
वेबसाइट –https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/firstbytetv/