पहलगाम अटैक में बीसीसीआई के परिवार का कोई गया होता तो मैच न होता-ऐशान्या
- बीसीसीआई को पाकिस्तान से मैच नहीं करना चाहिये
- बीसीसीआई का 26 परिवारों से कोई लेना देना नहीं
- 26 व अन्य जवानों की शहादत के प्रति कोई संवेदना नहीं
- किसी क्रिकेटर ने बायकाट करने की बात तक नहीं कही
- गेम को जो स्पांसर करने वालों की क्या राष्ट्रीयता खत्म हो गयी
- पड़ोसी मुल्क ने हिंदू पूछ कर मारा है, आप मैच खेलोगे
- इस मैच का पैसा पाकिस्तान आतंकवाद पर खर्च करेगा
- इस मैच का सच्चे देशभक्त बायकाट करे-ऐशान्या

भारत पाकिस्तान के बीच होने जा रहे क्रिकेट मैच से पूर्व समाचार एजेंसी एइनआई ने ऐशान्या से जो बात की, उसने सच्चे देशभक्तों के सामने तमाम गंभीर सवाल खड़े कर दिये हैं। आप भी सुनिये
#WATCH | Kanpur, UP: On upcoming India vs Pakistan match in Asia Cup 2025, Aishanya Dwivedi – wife of Pahalgam terror attack victim Shubham Dwivedi, says, “BCCI should not have accepted a match between India and Pakistan…I think BCCI is not sentimental towards those 26… pic.twitter.com/1tAu9wjqSo
— ANI (@ANI) September 13, 2025
अब आपको सुनाते और दिखाते हैं, नेताओं की कलाबाजी व शब्दों की बल्लेबाजी, किस तरह वह इस बेहद संवेदनशील मुद्दे को हंसी के ठहाकों में बदल देते हैं। दैनिक जागरण का एक संवाद चल रहा है, एक बच्ची पूछती है कि आपरेशन सिंदूर के वक्त कहा गया था कि खून और पानी एक साथ नहीं चल सकते, तो अब क्रिकेट मैच क्यों, इस सवाल ने वहां मौजूद भीड़ को तालियां बजाने के लिये बाध्य कर दिया।

आपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है,कुछ समय पहले यही कहा था देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने।
लेकिन राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रचारक राकेश सिन्हा ने बेहद ही बेशर्मी दिखाते हुए सवाल को हवा में उछाल दिया..देखिये हालांकि उनके द्वारा मारी गयी इस गुलाटी पर वह खासे ट्रोल किये जा रहे हैं।
लड़की : खून और पानी एक साथ नहीं बेहतर सकता तो पाकिस्तान के साथ क्रिकेट क्यों करवा रही है सरकार ?
बीजेपी नेता राकेश सिन्हा : हमने क्रिकेट की बात नहीं की थी भारत पाकिस्तान का मैच होने दो ,
भाजपा को सिर्फ पाकिस्तान के नाम पर वोट चाहिए , जनता के दर्द सें इन्हे क्या मतलब , pic.twitter.com/Jp3plUJCze
— Nargis Bano (@Nargis_Bano78) September 13, 2025
फेसबुक –https://www.facebook.com/groups/480505783445020
ट्विटर –https://twitter.com/firstbytetv_
चैनल सब्सक्राइब करें –https://youtube.com/@firstbytetv
वेबसाइट –https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/firstbytetv/

