अज्ञात महिला की हत्या कर शव बोरे में बंद कर खरखौदा में फेंका, रेप की आशंका
BREAKING उत्तर प्रदेश मेरठ

अज्ञात महिला की हत्या कर शव बोरे में बंद कर खरखौदा में फेंका, रेप की आशंका

48 Views

मेरठ के खरखौदा थाना क्षेत्र में बोरे में बंद एक महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। यह लाश नग्न अवस्था में बोरे में भरी गई थी। इसे फेंकने के लिये हत्यारे ने क्षेत्र की कई गलियों के चक्कर  लगाए और अंत में जमनानगर में गैस गोदाम वाली गली के बाहर उसे फेंक कर भाग गया। हत्यारे की यह हरकत क्षेत्र में लगे कई सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस, फोरेंसिक और डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर सबूत जुटाने में लगी है। आशंका जताई जा रही है कि महिला की रेप के बाद हत्या कर शव को इस तरह ठिकाने लगाया गया है, हालांकि रेप हुआ है अथवा नहीं, इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो पायेगी। महिला के शव के चेहरे पर कई जगह कटे के निशान भी पाये गये हैं। उसकी नाक से भी खून बह रहा था।

बोरे में बंद यह शव  खरखौदा के जमनानगर में गैस गोदाम वाली गली के बाहर बरामद हुआ है। बड़ा बोरा देखकर लोगों को शक हुआ तो उसे देखा गया। बोरा खोलते ही जिसने भी देखा अवाक रह गया। बोरे में महिला की नग्न अवस्था में लाश भरी हुई थी। नाक से खून व चेहरे पर कटे के कई निशान उसके साथ बरती गई हैवानियत की गवाह बने हैं। क्षेत्रीय नागरिकों ने तुरंत ही इसकी सूचना खरखौदा पुलिस को दी। पुलिस व फोरेंसिक और डॉग स्क्वायड की टीम ने जांच पड़ताल तेज कर दी है।

पुलिस ने  शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। आशंका जताई जा रही है कि रात में कहीं और महिला की हत्या की गई है। फिर शव बोरे में बंद कर फेंक दिया गया। लाश कहां से लाई गई? किसने हत्या की? हत्या की वजह क्या है? इसकी तफ्तीश के लिए पुलिस स्निफर डॉग्स की भी मदद ले रही है। साथ ही इलाके के सीसीटीवी चेक किए जा रहे हैं। सीसीटीवी में एक आदमी सिर से ऊपर एक बोरा उठाकर इधर उधर संदिग्ध अवस्था में घूमता हुआ कैद हो रहा है। वजन के कारण कई बार यह आदमी लड़खड़ाते हुए भी नजर आ रहा है। उसने कई जगह बोरे को ठिकाने लगाने की कोशिश की लेकिन कोई न कोई उधर गुजरा तो वह सहम गया। और अंत में सुनसान जगह पाते हुए वह बोरे को वहां फेंक कर भाग गया।

(विस्तार से देखिये👇)

follow us on facebook https://www.facebook.com/groups/480505783445020
follow us on twitter https://twitter.com/home
follow us on you tube https://www.youtube.com/channel/UCQAvrXttAEoWXP6-4ATSxDQ
follow us on website https://firstbytetv.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *