कांग्रेस अध्यक्ष पद संभालने के बाद खड़गे बोले-किसने सोचा था कभी झूठ का बोलबाला होगा
BREAKING राष्ट्रीय

कांग्रेस अध्यक्ष पद संभालने के बाद खड़गे बोले-किसने सोचा था कभी झूठ का बोलबाला होगा

Spread the love
129 Views

कांग्रेस में  आज से खड़गे युग की शुरुआत हो गई। मल्लिकार्जुन खड़गे ने जीत के बाद आज सोनिया गांधी, राहुल गांधी आदि तमाम बड़े नेताओं की मौजूदगी में अपना पदभार संभाल लिया है। अध्यक्ष पद संभालने के बाद मल्लिकार्जुन खड़गे ने पहली बार बतौर कांग्रेस अध्यक्ष नेताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सोनिया गांधी के ब्लूप्रिंट को ही आगे बढ़ाने का काम किया जाएगा। वहीं सोनिया गांधी ने कहा कि आज वह बेहद राहत महसूस कर रही हैं।
बतौर अध्यक्ष अपने पहले संबोधन में खड़गे ने कहा कि “ये मेरे लिए भावुक छण है. एक सामान्य कार्यकर्ता, मजदूर के बेटे को कांग्रेस अध्यक्ष चुनकर सम्मान देने के लिए आप सबका आभार…ब्लॉक अध्यक्ष से शुरू हुई यात्रा को आपने इस मुकाम पर पहुंचाया है। अंबेडकर के बनाए संविधान की रक्षा करना हम सबका कर्तव्य है.” ।

खड़गे ने कहा कि सत्ता की राजनीति के दौर में सोनिया गांधी ने त्याग की जो मिसाल कायम की है उसका कोई दूसरा उदाहरण नहीं है। उन्होंने कहा कि ये दौर मुश्किल है। लोकतंत्र को बदलने की कोशिश की जा रही है। किसने सोचा था कि कभी झूठ का बोलबाला होगा, सत्ता में बैठे लोग लोकतंत्र को कमजोर करेंगे। झूठ, फरेब और नफरत के इस जाल को हम तोड़ कर रहेंगे। कांग्रेस 137 सालों से लोगों के जीवन का हिस्सा है।

मल्लिकार्जुन ने कहा कि मतदाता हमसे रूठ गए हैं, उन्हें मनाने की जरूरत है। खरगे ने भारत जोड़ो यात्रा के लिए राहुल गांधी की तारीफ भी की।

इस मौके पर सोनिया गांधी ने कहा कि वह आज राहत महसूस कर रही हैं। ये अनुभवी नेता हैं और साधारण कार्यकर्ता से काम करते हुए आज इस ऊंचाई पर पहुंचे हैं। इससे पूरी पार्टी को प्रेरणा मिलेगी। सोनिया ने आगे कहा कि, आज हमारी पार्टी के सामने बहुत सारी चुनौतियां हैं, हमारे देश के सामने कई संकट है, उनसे हम पार पाने की कोशिश करेंगे। सारे नेता और कार्यकर्ता मिलकर काम करेंगे, और मिलकर शक्तियों का सामना करेंगे, पार्टी कभी हार नहीं मानी और मानेगी, हम पूरी एकता के साथ आगे बढ़ेंगे, और सफल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *