यौन शोषण का एक आरोपी रमेश गुप्ता गिरफ्तार, बाकी की गिरफ्तारी कब ?
उत्तर प्रदेश मेरठ

यौन शोषण का एक आरोपी रमेश गुप्ता गिरफ्तार, बाकी की गिरफ्तारी कब ?

Spread the love
  • सहायिका के यौन शोषण के कई वीडियो हुए वायरल
  • नाबालिक के यौन शोषण के चलते हुआ पॅास्को में निरुद्ध
  • भाजपा के राज्यमंत्री संजीव सिक्का व महामंत्री अरविंद पर भी लगा पॅास्को
  • इन दोनों की गिरफ्तारी आरोपों की जांच के बाद होगी-पुलिस
  • आरोप के बाद हो गया था रमेश बार एसोसिएशन से निष्कासित 
  • भारी पुलिस  बल की मौजूदगी में किया गया कोर्ट में पेश

मेरठ बार एसोसिएशन के निष्कासित वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश चंद गुप्ता को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। रमेश गुप्ता पर अपनी सहायिका का यौन शोषण करने का आरोप है और इसकी एक के बाद एक कई वीडियो व आडियो वायरल होने से यह मामला सुर्खियों में आ गया था। रमेश चंद गुप्ता के साथ ही भाजपा के मंत्री संजीव गोयल सिक्का व महानगर महामंत्री अरविंद मारवाड़ी पर भी लगाये गये आरोपों के आधार पर पोस्को एक्ट लगाया गया है।

रमेश चंद गुप्ता की गिरफ्तारी आज सुबह सकौती रेलवे स्टेशन के पास से दिखाई गई है। यह बात अलग है कि उसकी अंतिम लोकेशन पुलिस को हरिद्वार मिली थी। रमेश को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में मेरठ कोर्ट में पेश किया गया है। यहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। सवाल उठ रहा है कि अब भाजपा मंत्री संजीव सिक्का व अरविंद मारवाड़ी पर पुलिस का क्या एक्शन होगा। विस्तार से देखिये 👇

https://youtu.be/ne45j1id7tA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *