भाजपा ने कदम खींचे, आप की शैली फिर बनी दिल्ली की मेयर
BREAKING उत्तर प्रदेश दिल्ली-एनसीआर

भाजपा ने कदम खींचे, आप की शैली फिर बनी दिल्ली की मेयर

70 Views

भाजपा के तमाम दावों को दरकिनार करते हुए आम आदमी पार्टी की शैली ओबराय दिल्ली नगर निगम की फिर से मेयर चुन ली गईं। आज हुई वोटिंग से पूर्व घटनाक्रम इतनी तेजी से बदला की एकाएक ही कुछ समझ नहीं आया। दिल्ली भाजपा ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि वह मेयर व डिप्टी मेयर का चुनाव नहीं लडे़गी। इसके तुरंत बाद ही भाजपा की मेयर पद प्रत्याशी शिखा राय व डिप्टी मेयर पद प्रत्याशी सोनी पांडेय ने अपना नाम वापस ले लिया और शैली ओबराय एक फिर से दिल्ली नगर निगम की मेयर बन गई। इस पर आप ने यह कहते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी है कि मोदी व शाह ही भाजपा ने आम आदमी पार्टी के सामने समर्पण कर दिया है। आप ने भाजपा को धूल चटा दी है।

शैली ओबराय।
शैली ओबराय।

बता दें कि 22 फरवरी को हुए चुनाव में शैली ओबराय मेयर बनी थी। तब उनका कार्यकाल केवल 38 दिन का था। जो अब खत्म हो रहा है। इसी वजह से मेयर चुनाव दोबारा हुए हैं। दरअसल, एमसीडी का कार्यकाल एक अप्रैल से शुरू होता है और अगले साल 31 मार्च को खत्म होता है। मेयर चुनाव में भाजपा प्रत्याशी शिखा राय के नाम वापस लेने के बाद आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार शैली ओबेरॉय फिर दिल्ली नगर निगम की मेयर निर्वाचित हुई हैं।

इसके साथ ही डिप्टी मेयर पद के लिए भाजपा प्रत्याशी सोनी पांडेय के नामांकन वापस लेने के बाद आम आदमी पार्टी के आले मोहम्मद को निर्विरोध उपमेयर चुन लिया गया है। पहले माना जा रहा था कि सदन में चुनाव को लेकर आप और भाजपा के बीच पिछली बार की तरह इस बार फिर हंगामा देखने को मिल सकता है लेकिन ऐन वक्त पर भाजपा द्वारा कदम खींच लिये जाने के कारण ऐसा नहीं हो पाया।

इस पर आम आदमी पार्टी के विधायक दुर्गेश पाठक ने प्रतिक्रिया दी है कि भाजपा ने 18 अप्रैल को नामांकन के दौरान कहा था कि भाजपा का मेयर बनेगा। हमारे पार्षदों को दस-दस करोड़ रुपये का आफर दिया। पहली बार दिल्ली पुलिस का सहारा भी लिया गया। डीसीपी का सहारा लिया गया। दिल्ली पुलिस का सहारा लेकर आप के पार्षदों को तोड़ने की कोशिश की गई। उन्हें अंदेशा था कि भाजपा के पार्षद भी आप के पक्ष में वोट डाल सकते थे इसलिए भाजपा ने आम आदमी पार्टी के सामने समर्पण  कर दिया। उन्होंने यह भी कहा कि पिछले कई सप्ताह से सरेंडर सप्ताह चल रहा है। दो माह पहले पीठासीन अधिकारी को लेकर गुंडागर्दी की। इस बार केजरीवाल ने जब मुकेश गोयल का नाम भेजा तो एलजी ने सरेंडर कर दिया।

follow us on 👇

https://www.facebook.com/groups/480505783445020
https://twitter.com/home
https://www.youtube.com/channel/UCQAvrXttAEoWXP6-4ATSxDQ

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *