दिल्ली में AAP चार तो कांग्रेस तीन सीटों पर लड़ेगी चुनाव
BREAKING दिल्ली-एनसीआर मुख्य ख़बर

दिल्ली में AAP चार तो कांग्रेस तीन सीटों पर लड़ेगी चुनाव

Spread the love

गठबंधन होने की स्थिति में अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने की धमकी के आरोपों के बीच लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी व कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे पर सहमति बन गई है। यूपी में समाजवादी पार्टी से कांग्रेस का गठबंधन हो ही चुका है। दिल्ली में लोकसभा की सात सीटे हैं, आम आदमी पार्टी चार जबकि कांग्रेस तीन सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

शनिवार को दोनों राजनीतिक दलों के नुमाइंदों ने दिल्ली में प्रेस वार्ता कर यह जानकारी दी। बताया गया कि गुजराज में 26 सीटों में से 24 पर कांग्रेस व दो पर आम आदमी पार्टी लड़ेगी। हरियाणा में दस सीटों में से नौ पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस जबकि एक पर आम आदमी पार्टी का प्रत्याशी चुनाव लड़ेगा। चंडीगढ़ में कांग्रेस प्रत्याशी ही चुनाव लड़ेंगे जबकि गोवा में दोनों सीटों पर कांंग्रेस प्रत्याशी लड़ेंगे।

 

follow us on 👇

फेसबुक -https://www.facebook.com/groups/480505783445020
ट्विटर -https://twitter.com/firstbytetv_
चैनल सब्सक्राइब करें – https://youtube.com/@firstbytetv
वेबसाइट -https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम -https://www.instagram.com/firstbytetv/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *