सरायकाजी निवासी युवक ने पेड़ से लटक कर जान दी
मेरठ

सरायकाजी निवासी युवक ने पेड़ से लटक कर जान दी

Spread the love

जागृति विहार स्थित केएन इंटरनेशनल स्कूल के निकट आज सुबह एक युवक का शव पेड़ से लटका पाया गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। छानबीन करने पर युवक की पहचान अजय पंडित के रूप में हुई है। 21 वर्षीय अजय सरायकाजी में रहता था।

मौके पर मौजूद परिजनों ने बताया कि अजय बुधवार की रात से घर से गायब था।वह शराब पीने का आदी था। इसी बात को लेकर घर में प्राय झगड़ा होता रहता था।। बुधवार को भी नशे की हालात में घर पहुंचने पर परिजनों से उसकी कहासुनी हो गयी थी। लड़ने के बाद वह घर से चला गया था। परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन उसका सुराग नहीं लगा। गुरूवार की सुबह पुलिस ने उन्हें अजय द्वारा आत्महत्या कर लिये जाने की सूचना दी गई। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

1 Comment

  • I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article. gratis binance-konto

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *