राकेश टिकैत के समर्थन में मुजफ्फरनगर में जुटा किसानों का सैलाब
उत्तर प्रदेश मुख्य ख़बर मुजफ्फरनगर मेरठ

राकेश टिकैत के समर्थन में मुजफ्फरनगर में जुटा किसानों का सैलाब

Spread the love
  • मुजफ्फरनगर में हुई “किसान सम्मान बचाओ महापंचायत”
  • जनाक्रोश रैली में हुआ था राकेश टिकैत से दुर्व्यवहार
  • झंडा लगे डंडे से प्रहार कर उछाली गई थी पगड़ी
  • हमला करने वाले भी आतंकी से कम नहीं-इकरा
  • किसानों के सम्मान से कोई समझौता नहीं-अतुल प्रधान
  • हम अपने इतिहास पर दाग नहीं लगाना चाहते,वरना…नरेश टिकैत

बीते दिवस किसान नेता राकेश टिकैत पर हुए हमले व इस दौरान  पगड़ी उछालने की घटना के बाद आज मुजफ्फरनगर में किसान सम्मान बचाओ महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में मुजफ्फरनगर के अलावा हरियाणा,पंजाब,दिल्ली व यूपी के बड़ी संख्या आये किसानों ने भाग लिया। भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कहा, कल जो हुआ वो दुर्भाग्यपूर्ण था, लेकिन आज हमने एकजुटता के साथ शांति और गरिमा के साथ अपनी बात रखी। किसान अपमान नहीं सहेगा। वहीं सपा सांसद इकरा हसन ने कहा कि जिसने भी किसान नेता संग इस घटना को अंजाम दिया है,वे भी किसी आतंकी से कम नहीं हैं। हम इसका पूरजोर विरोध करते हैं।

बता दें कि बीते दिवस जनाक्रोश रैली के दौरान राकेश टिकैत के साथ कुछ लोगों ने धक्कामुक्की की थी। इस दौरान उन पर झंडा लगे डंडे से हमला किया गया साथ ही पगड़ी भी गिरा दी गई। समर्थकों ने किसी तरह राकेश टिकैत को वहां से निकाला। इसके बाद सिसौली में किसानों की बड़ी बैठक हुई जिसमें संपूर्ण घटना को किसानों के सम्मान से जोड़ कर देखा गया।  भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत ने यहां तक कह दिया कि किसान अपने इतिहास पर दाग लगाना नहीं चाहता, वरना तो इसका भी जवाब दिया जा सकता है।

https://youtube.com/shorts/eWHTVEIY3pY

इस घटना के विरोध में आज मुजफ्फरनगर के जीआईसी ग्राउंड में किसान सम्मान बचाओ महापंचायत आहूत की गई थी। इसमें सपा सांसद हरेंद्र मलिक, सपा विधायक अतुल प्रधान ने राकेश टिकैत को 51 मीटर कपड़े की पगड़ी पहनाई। इस दौरान गर्मी के कारण  एक पल वह भी आया जब राकेश टिकैत की तबीयत बिगड़ गई। वे बेहोश हो गए। कुछ देर बाद होश आने पर वे महापंचायत से रवाना हो गए।

महापंचायत में भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कहा, कल जो हुआ वो दुर्भाग्यपूर्ण था, लेकिन आज हमने एकजुटता के साथ शांति और गरिमा के साथ अपनी बात रखी। किसान अपमान नहीं सहेगा। केंद्र सरकार और प्रशासन को संदेश देते हुए कहा, किसान की आवाज को दबाया नहीं जा सकता। उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले पर कहा, आतंकवाद और किसान की लड़ाई अलग है, लेकिन सरकार को दोनों मुद्दों पर समान गंभीरता दिखानी चाहिए।

https://youtube.com/shorts/1oW_4CZwJDU

सपा सांसद इकरा हसन ने कहा, जिन लोगों ने बाबा राकेश टिकैत जी का अपमान किया और इस निंदनीय काम को अंजाम दिया वो भी किसी आतंकी से कम नहीं है। हम इसका पुरजोर विरोध करते हैं।

मुजफ्फरनगर के जीआईसी मैदान में उमड़े किसान। फोटो फर्स्ट बाइट.टीवी
मुजफ्फरनगर के जीआईसी मैदान में उमड़े किसान।                                         फोटो फर्स्ट बाइट.टीवी

इस बीच, राकेश टिकैत पर हमला करने वाले को पुलिस ने पकड़ लिया है। पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए युवक का नाम सौरभ वर्मा है। वह मुजफ्फरनगर का ही रहने वाला है। उसने पुलिस को बताया- वह जन आक्रोश रैली में हिस्सा लेने गया था। धक्का-मुक्की के दौरान अचानक उसका हाथ टिकैत की पगड़ी से टकरा गया, जिससे वह नीचे गिर गई थी। पुलिस हिरासत में सौरभ वर्मा ने एक वीडियो जारी कर बताया कि उसने ऐसा जानबूझ कर नहीं किया, धक्कामुक्की के दौरान  हाथ लगने के कारण राकेश टिकैत की पगड़ी गिर गयी थी। इसके लिये सौरभ वर्मा ने क्षमा याचना भी की है।

Follow us on 👇

फेसबुक –https://www.facebook.com/groups/480505783445020
ट्विटर –https://twitter.com/firstbytetv_
चैनल सब्सक्राइब करें –https://youtube.com/@firstbytetv
वेबसाइट –https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/firstbytetv/