‘साल के अंत तक भारत पूरी व्यस्क आबादी को टीकाकरण की स्थिति में होगा’
BREAKING राष्ट्रीय

‘साल के अंत तक भारत पूरी व्यस्क आबादी को टीकाकरण की स्थिति में होगा’

Spread the love
126 Views

 

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने शुक्रवार को कहा कि देश इस साल के अंत तक पूरी व्यस्क आबादी का टीकाकरण की स्थिति में होगा। अगस्त और दिसंबर 2021 के बीच  भारत 216 करोड़ वैक्सीन डोज की खरीद कर लेगा, जबकि इस साल जुलाई तक 51 करोड़ डोज की खरीद हो जाएगी।

उन्होंने नौ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में महामारी की स्थिति की समीक्षा के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिग के जरिए बैठक करते हुए यह बात कही। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, हर्षवर्धन ने भविष्य में वायरस के म्यूटेट होने और बच्चों पर इसके प्रभाव की अटकलों पर भी बात की और कहा कि ऐसी किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं को अपग्रेड किया जा रहा है। केंद्र सरकार द्वारा दूसरी डोज के लिए 70 प्रतिशत डोज उपलब्ध कराए जाने की बात दोहराई. स्टेटमेंट में कहा गया है कि उन्होंने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से वैक्सीन की बर्बादी के प्रति सतर्क रहने का भी अनुरोध किया। सरकार देश में वैक्सीन की उपलब्धता बढ़ाने के लिए वैक्सीन निर्माताओं को सपोर्ट कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *