995 रू. में मिलेगी रूसीवैक्सीन स्पुतनिक-वी, अगला सप्ताह होगा कुछ आशाजनक
BREAKING उत्तर प्रदेश दिल्ली-एनसीआर

995 रू. में मिलेगी रूसीवैक्सीन स्पुतनिक-वी, अगला सप्ताह होगा कुछ आशाजनक

Spread the love

 

-स्पुतिनक तीसरा टीका होगा भारत में 

-अभी तक कोविशील्ड व कोवैक्सीन हैं उपलब्ध

-जुलाई से स्पुतनिक का देश में ही होगा उत्पादन

-वर्तमान में मांग के विपरीत आपूर्ति बेहद कम

नई दिल्ली। कोरोना की मार से दुनिया त्रस्त है। अब सिर्फ वैक्सीन और भगवान का ही सहारा लोगों को नजर आ रहा है। इस बीच देश भर में जल्द ही रूसी वैक्सीन स्पुतनिक-वी उपलब्ध होनी शुरू हो जायेगी। भारत में स्पुतनिक-वी की कीमत  948 रुपये होगी। इस पर पांच फीसदी जीएसटी लगेगाऔर जिसके बाद इसकी एक डोज की कीमत 995 रुपये हो जाएगी।

दवा कंपनी डा. रेड्डीज लैब ने कहा  है कि  सीमित शुरुआत के तौर पर कोविड- 19 का टीका स्पुतनिक-वी का पहला टीका हैदराबाद में लगाया गया। रूस के टीके स्पुतनिक-वी की पहली खेप एक मई को भारत पहुंची है।  इस वैक्सीन को केन्द्रीय दवा प्रयोगशाला, कसौली से 13 मई 2021 को मंजूरी मिली। दवा की और खेप आने वाले समय में भारत पहुंचने वाली है। उसके बाद भारतीय विनिर्माता भागीदारों से भी इसकी आपूर्ति शुरू हो जाएगी। स्थानीय विनिर्माताओं से इसकी आपूर्ति शुरू होने पर इसका दाम कम होने की संभावना है। सम्भावना जताई जा रही है कि जुलाई से इसका उत्पादन भारत में भी होना शुरू हो जायेगा।

वर्तमान में देश में टीकाकरण अभियान में दो वैक्सीन का इस्तेमाल किया जा रहा है। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की कोविशील्ड और भारत बायोटेक की कोवैक्सीन।  स्पुतनिक वी को रूस के गामालेया नेशनल सेंटर द्वारा विकसित किया गया है। यह भारत में तीसरा टीका होगा। खतरा बढ़ने पर देश में वैक्सीन की मांग भी एकाएक ही बढ़ गयी है। हालात यह है कि मांग अधिक व आपूर्ति कम होने से वैक्सीन का संकट कई राज्यों में गहरा गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *