अब विमान की तरह रेल में भी एक्सट्रा भार पर देना होगा अतिरिक्त शुल्क-अश्विनी वैष्णव
BREAKING मुख्य ख़बर राष्ट्रीय

अब विमान की तरह रेल में भी एक्सट्रा भार पर देना होगा अतिरिक्त शुल्क-अश्विनी वैष्णव

Spread the love

अभी तक हवाई यात्रा के दौरान ही अतिरिक्त लगेज पर एक्स्ट्रा शुल्क देना पड़ता है लेकिन अब भारत सरकार रेलवे में भी यह अतिरिक्त शुल्क की व्यवस्था करने जा रही है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को लोकसभा में यह जानकारी देते हुए कहा कि  अब ट्रेन में एक्स्ट्रा लगेज ले जाने पर यात्रियों को अतिरिक्त शुल्क देना होगा।

दरअसल, लोकसभा में सांसद वेमिरेड्डी प्रभाकर रेड्डी ने अश्विनी वैष्णव से ट्रेन में अतिरिक्त सामान ले जाने पर सवाल पूछा था। इस सवाल के जवाब में रेल मंत्री ने एक्स्ट्रा लगेज पर शुल्क देने की बात कही है। अश्विनी वैष्णव ने कहा कि अभी के समय में कंपार्टमेंट में यात्री द्वारा अपने साथ ले जाने वाले सामान की श्रेणीवार अधिकतम सीमा तय की गई है। उन्होंने यह जानकारी लिखित में शेयर की।